Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/Avengers_Doomsday_Bucky_1786107527596_1786107531203_5ff06457-d10d-496c-931d-21895c8a89dd.jpgAvengers Doomsday: आखिर एवेंजर्स के जाने के बाद थंडरबोल्ट्स नाम की नई टीम खड़ी करने वाले बकी की कहानी क्या है? गॉसिप्स हैं कि एंडगेम में जिस तरह आयरन मैन शहीद हुआ था, उसी तरह डूम्सडे में बकी की जान जा सकती है।
पिछले और नए एवेंजर्स के बीच अहम कड़ी साबित होने जा रही बकी बार्न्स की कहानी क्या है? कैसे मिली लोहे की बाजू और क्या एवेंजर्स डूम्सडे में हो जाएंगे शहीद?
‘एवेंजर्स डूम्सडे’ में एक बार फिर कई सुपरहीरो एक साथ आने वाले हैं। दुश्मन पिछली बार से कहीं ज्यादा ताकतवर है। इतना कि तूफान का देवता थॉर भी उससे डर रहा है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि बकी बार्न्स भी एवेंजर्स की इस नई टीम की हिस्सा होगा। या यूं कहें, कि वही इस नई टीम को तैयार करेगा? कैसे? इस सवाल का जवाब हमें ‘थंडरबोल्ट्स’ मूवी में ही मिल चुका है। चलिए आपको याद दिलाते हैं।
फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ में दिखाया जा चुका है कि जब धरती सुपरहीरोज से खाली हो जाती है, तब बकी कमान संभालता है और सुपर पावर्स से लैस उन लोगों को इकट्ठा करता है, जिन्हें बनाया तो दुनिया की रक्षा करने के मकसद से था, लेकिन ये गलत रास्ते पर निकल पड़े थे। इन सभी लोगों को बकी भरोसा दिलाता है कि अगर उन्होंने अच्छा काम किया तो वह एक बार फिर दुनिया में सिर उठाकर जी पाएंगे। लेकिन सवाल यह है कि बकी बार्न्स की पूरी कहानी क्या है? वह ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ में क्या करने वाला है? और क्या इस पार्ट में उसकी मौत हो जाएगी?
क्या है बकी बार्न्स की बैकस्टोरी?
बकी (जेम्स बुकेनन) और कैप्टन अमेरिका (स्टीव रॉजर्स) बचपन के दोस्त थे। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान, दोनों ने मिलकर ‘हाउलिंग कमांडोज़’ टीम के साथ दुश्मनों का मुकाबला किया। एक मिशन के दौरान बकी बर्फीली खाइयों में गिर गया और सबको लगा कि वह मर गया। जबकि सच यह था कि इस हादसे में उनकी जान बच गई थी और उसे हाइड्रा नाम के खतरनाक संगठन ने पकड़ लिया था। हाइड्रा ने बकी का ब्रेनवॉश करके उसे सुपर सोल्जर सीरम दिया और उसे एक निर्दयी हत्यारे (विंटर सोल्जर) में बदल दिया। बाद में स्टीव रॉजर्स (कैप्टन अमेरिका) ने वकांडा वासियों की मदद से बकी के दिमाग को हाइड्रा के कंट्रोल से फ्री किया।
बकी को कैसे मिली लोहे की बांह?
अब सवाल यह कि बकी को उसकी आयरन आर्म (लोहे की बांह) कैसे मिली? तो हुआ यह था कि जब बकी वर्ल्ड वॉर 2 के दौरान एक बार ट्रेन से गिरा तो उसकी बाजू कटकर अलग हो गई। हाइड्रा के वैज्ञानिकों ने उन्हें बचाकर उनके कटे हुए हाथ की जगह एक मजबूत रोबोटिक मैकेनिक हाथ लगा दिया। लेकिन लड़ाई के दौरान यह हाथ आयरन मैन ने तोड़ दिया था। इसके बाद वकांडा में इलाज के दौरान उसे वाइब्रेनियम का नया हाथ लगा दिया जो उसके पिछले हाथ से कहीं ज्यादा पावरफुल है। अब आखिरी और सबसे जरूरी सवाल का जवाब। क्या “एवेंजर्स – डूम्सडे” में बकी मर जाएगा?
क्या ‘डूम्सडे’ में मर जाएगा बकी?
क्योंकि बकी ही है, जो एवेंजर्स की पिछली टीम के साथ-साथ थंडरबोल्ट्स का भी हिस्सा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह डूम्सडे में एवेंजर्स की नई टीम को कैप्टन अमेरिका के लौटने तक लीड करेगा। इतना ही नहीं, फिल्म में जब विलेन डॉक्टर डूम मल्टीवर्स को तबाह करने के लिए आएगा, तो बकी और उनकी टीम फ्रंटलाइन में रहकर पृथ्वी की रक्षा करेगी। गॉसिप्स हैं कि स्टीव अपनी एवेंजर्स टीम और बकी अपनी थंडरबोल्ट्स वाली टीम को लीड करता दिख सकता है। लड़ाई बहुत ज्यादा इम्पैक्टफुल होगी और इसमें बकी शहीद भी हो सकता है।
क्यों जा सकती है बकी की जान?
मार्वल फैंस और रिपोर्ट्स के मुताबिक चर्चा है कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में डॉक्टर डूम की निर्दयता और फाइट को जंग वाला रूप देने के लिए इस लड़ाई में बकी की जान डॉक्टर डूम के हाथों जाती दिखाई जा सकती है। एक बड़ी वजह यह भी है कि एक्टर सेबेस्टियन स्टैन ने पिछले दिनों कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स (जैसे DC की ‘द बैटमैन 2’) साइन किए हैं, इसलिए माना जा रहा है कि डूम्सडे में बकी की कहानी का एक इमोशनल अंत हो सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




