Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार क्यों खास तौर पर रजनीकांत की बस में बैठते थे लोग? स्ट्रगल...

क्यों खास तौर पर रजनीकांत की बस में बैठते थे लोग? स्ट्रगल के दिनों में भी चलता था थलाइवा का स्वैग!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/Rajnikanth_1786467269021_1786467281483_9f0c0cbd-d854-4057-ac0e-07128ed886b3.png

रजनीकांत के फैंस जानते हैं कि थलाइवा सुपरस्टार बनने से पहले बसों में टिकट बेचा करते थे। लेकिन क्या आपको उनका यह किस्सा पता है?

रजनीकांत जब बसों में टिकट काटा करते थे, तब भी उनका जिंदादिल अंदाज लोगों को आकर्षित करता था।

साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत का स्वैग उनकी फिल्मों को बहुत एक अलग ही वाइब देता है। चाहे घुमाकर चश्मा पहनना हो, या फिर सिक्का उछालकर उसे अपनी पॉकेट में लैंड कराना। रजनीकांत अपनी फिल्मों में कई ऐसे मूव्स करते हैं जो असल जिंदगी में देखने वालों को करीब-करीब इंपॉसिबल लगते हैं। फैंस जानते हैं कि रजनीकांत फिल्मी दुनिया में चमकने से पहले बसों में कंडक्टर की नौकरी कर रहे थे। लेकिन क्या आपको यह पता है कि रजनीकांत का स्वैग उस वक्त भी कायम था, और इसी वजह से लोग जान बूझकर उन्हीं की बस में बैठना चाहते थे।

टिकट बेचते वक्त करते कूल मूव्स

कई दशक पहले जब रजनीकांत बस में टिकट बेचा करते थे। रजनीकांत टिकट बेचने के दौरान भी अपने मस्तमौला आइकॉनिक मूव्स किया करते थे। वह यात्रियों को सीधे तौर पर टिकट देने की बजाए टिकट को फ्लिप करके और कभी दूसरे स्टाइलिश अंदाज में यात्रियों को दिया करते थे। रजनीकांत का यही स्टाइल देखने के लिए पैसेंजर खाली बस में नहीं बैठकर जान बूझकर उन्हीं की बस में बैठ जाया करते थे। रजनीकांत का टिकट बेचना किसी शो जैसा हो जाता था, क्योंकि वह मजेदार बातें करते और मस्त मूव्स दिखाते।

धीरे-धीरे पहचानने लग गए लोग

अगर किसी पैसेंजर से सिक्का लेना होता, या फिर उसे चेंज वापस करना होगा, तो रजनीकांत सीधे-सीधे पैसे देने की बजाए सिक्का हवा में उछालकर उससे कुछ कूल मूव्स करते और तब यात्रियों को देते थे। धीरे-धीरे रजनीकांत को हर पैसेंजर उनके इसी स्टाइल की वजह से पहचानने लगा। रजनीकांत इसी सबके बाद जब सिनेमा में आए और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, तो यही सब चीजें उनका सिग्नेचर स्टाइल बन गईं। जो चीजें लोग पहले बसों में रजनीकांत को करते देख रहे थे, वही अब बड़े पर्दे पर पूरी दुनिया देख रही थी।

रजनीकांत की अपकमिंग फिल्में

हकीकत तो यह है कि रजनीकांत जिस तरह की फिल्में उम्र के इस पड़ाव पर कर रहे हैं, वैसी बहुत से एक्टर्स को ऑफर भी नहीं हो रही हैं। शायद इसलिए क्योंकि रजनीकांत का औरा और उनका स्वैग ही इस तरह के किरदारों को सूट करता है। बात साउथ के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत की अपकमिंग फिल्मों की करें तो इस लिस्ट में सुपरहिट सागा जेलर का पार्ट-2 और धर्मन के साथ-साथ कमल हासन और रजनीकांत का एक कोलैब प्रोजेक्ट भी कतार में है। देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी ज्यादा धमाल मचाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN