Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: क्या बंद होने वाला है...

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: क्या बंद होने वाला है एकता कपूर का शो? इस मोड़ पर खत्म होगी मिहिर और तुलसी की कहानी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/04/1200x900/kyunki_saas_bhi_kabhi_bahu_thi_2_new_1791118024303_B63W_1791118040870_m8pb_e51b163d-1796-409a-b7f0-c6641e48b4b3_B9Yz.jpg

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 29 जुलाई 2025 को शुरू हुआ था। टीवी के साथ-साथ इस बार यह ओटीटी पर भी स्ट्रीम हुआ। एकता कपूर ने अपने शो में पहले की कई कास्ट को फिर से इसका हिस्सा बनाया।

एकता कपूर का फेमस डेली सोप ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ शुरू से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे पार्ट को भी उतना ही प्यार दिया गया, जितना पहले को। एक बार फिर से पर्दे पर तुलसी (स्मृति ईरानी) हों या मिहिर (अमर उपाध्याय) को साथ देख दर्शकों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा। सीरियल में लगातार आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न फैंस को बांधकर रखे हुए हैं। पिछले कुछ वक्त में सीरियल की स्टोरी लाइन में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं, कई पुराने किरदारों की शो पर वापसी ने एक अलग ही माहौल बना दिया है। शो में मंदिरा और अनुपम कपाड़िया की वापसी हुई है। इसी बीच अब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लेकर एक शॉकिंग न्यूज सामने आ रही है।

क्या ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का सफर होने वाला है खत्म?

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 29 जुलाई 2025 को शुरू हुआ था। टीवी के साथ-साथ इस बार यह ओटीटी पर भी स्ट्रीम हुआ। एकता कपूर ने अपने शो में पहले की कई कास्ट को फिर से इसका हिस्सा बनाया। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ऑफएयर होने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार ये शो नवंबर में ऑफएयर हो जाएगा, जिसकी शूटिंग 20 अक्टूबर को की जाएगी। वहीं, बताया जा रहा है कि नवंबर 2026 में इस शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है।

एकता कपूर ने क्या कहा?

बता दें क हाल ही में एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एकता के साथ कई लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘इस काम में शामिल सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया। बस अभी ‘क्योंकि…’ का आखिरी एपिसोड लिखना खत्म किया है। क्या यह वाकई आखिरी है?’ इस एकता के इसी पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर शो के बंद होने की खबर से हलचल मच गई। ऐसे में नेटीजंस पूछ रहे हैं कि क्या वाकई शो बंद हो रहा है?

SOURCE : LIVE HINDUSTAN