Home - खाते में अचानक पैसे आएं तो खुश न हों! SBI ने बताया...

खाते में अचानक पैसे आएं तो खुश न हों! SBI ने बताया कैसे एक गलती से हो सकती है बड़ी ठगी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

SBI ने Jumped Deposit Scam को लेकर बैंक ग्राहकों को अलर्ट किया है। इस ऑनलाइन ठगी में साइबर अपराधी पहले आपके बैंक खाते में छोटी रकम भेजते हैं और फिर पैसे गलती से ट्रांसफर होने का बहाना बनाकर फ्रॉड करने की कोशिश करते हैं।

अगर आपके बैंक खाते में अचानक कुछ पैसे जमा हो जाएं और उसके तुरंत बाद किसी अनजान नंबर से फोन आए कि पैसे गलती से ट्रांसफर हो गए हैं, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि यह कोइ सामान्य गलती नहीं, बल्कि ऑनलाइन ठगी का एक तरीका है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को Jumped Deposit Scam को लेकर अलर्ट किया है। ठगों का तरीका ऐसा होता है कि सामने वाले को लगे कि पैसे सच में गलती से भेजे गए हैं। इसके बाद वे जल्दबाजी करने, परेशानी का हवाला देने डालने लगते हैं। इसी दौरान वे UPI के जरिए ऐसी पेमेंट रिक्वेस्ट भेज सकते हैं, जिससे आपके खाते से ज्यादा रकम निकाली जा सकती है।

SBI ने यह चेतावनी नेशनल साइबर सिक्योरिटी मंथ स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत जारी की है। बैंक की सलाह है कि अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई भी पेमेंट न करें और खाते में आई अनजान रकम को लौटाने के लिए जल्दबाजी में कदम न उठाएं।

डिटेल बताते हैं कि क्या है Jumped Deposit Scam?

Jumped Deposit Scam ऑनलाइन बैंकिंग और UPI से जुड़ी धोखाधड़ी का एक तरीका है। इसमें ठग किसी व्यक्ति के बैंक खाते में थोड़ी रकम भेजते हैं। इसके बाद वे फोन या मैसेज करके बताते हैं कि पैसे गलती से ट्रांसफर हो गए हैं और उन्हें वापस भेज दिया जाए। पहली नजर में यह एक सामान्य लेनदेन लग सकता है। लेकिन असली खतरा तब पैदा होता है, जब ठग रकम लौटाने के बहाने पीड़ित से किसी पेमेंट रिक्वेस्ट को मंजूर करने के लिए कहते हैं। यह रिक्वेस्ट खाते में आई रकम से काफी ज्यादा पैसे की होती है। अगर व्यक्ति बिना चेक किए रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेता है तो उसके खाते से बड़ी रकम निकल सकती है और उसके साथ बड़ी ठगी हो सकती है।

खाते में अनजान पैसे आ जाएं तो क्या करें?

अगर आपके बैंक खाते में ऐसी रकम जमा होती है, जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं है, तो घबराने या तुरंत पैसे वापस भेजने की जरूरत नहीं है। इन बातों का ध्यान रखें:

– बैंक से पुष्टि करें: अपने बैंक के आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर, आधिकारिक ऐप या नजदीकी शाखा के जरिए लेनदेन की जानकारी लें।

– खुद से रकम ट्रांसफर न करें: पैसे भेजने का दावा करने वाले अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी दूसरे खाते या UPI ID पर रकम न भेजें।

– पेमेंट रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं करें: किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर UPI रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।

– संदिग्ध फोन नंबर ब्लॉक और रिपोर्ट करें: अगर कोई व्यक्ति दबाव बनाता है या ठगी की कोशिश करता है, तो उसकी जानकारी बैंक को दें और जरूरत पड़ने पर नंबर ब्लॉक करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN