Home - गर्भवती महिला से लेकर 18 साल तक बच्चे की सेहत का बनेगा...

गर्भवती महिला से लेकर 18 साल तक बच्चे की सेहत का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, जानें क्या है PM Family Care Tracker?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

केंद्रीय अमित शाह ने PM Family Care Tracker Pilot Project लॉन्च किया है। पूरे परिवार का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड एक जगह उपलब्ध होने से इलाज का प्रोसेस तेज होगा। जानें कैसे काम करेगा, किसे फायदा मिलेगा।

हेल्थ सर्विसेज को डिजिटल और आसान बनाने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने PM Family Care Tracker Pilot Project की शुरुआत की है। इस नई पहल का मकसद लोगों को अपने पूरे परिवार की स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है, ताकि इलाज के समय जरूरी रिकॉर्ड ढूंढने में परेशानी न हो और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जल्दी मिल सके।

आज भी कई परिवारों के मेडिकल रिकॉर्ड अलग-अलग अस्पतालों या कागजी फाइलों में बिखरे रहते हैं। ऐसे में अचानक इलाज की जरूरत पड़ने पर सही जानकारी जुटाना मुश्किल हो जाता है। सरकार का कहना है कि PM Family Care Tracker इस समस्या को काफी हद तक दूर कर सकता है। इसके जरिए परिवार के सदस्यों की हेल्थ प्रोफाइल, इलाज का रिकॉर्ड और अन्य जरूरी जानकारी डिजिटल तरीके से एक जगह उपलब्ध होगी। फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है।

PM Family Care Tracker कैसे करेगा काम

PM Family Care Tracker एक डिजिटल हेल्थ ट्रैकिंग सिस्टम है, जिसे फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य एक परिवार के सभी सदस्यों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को एक साथ जोड़ना है। इस सिस्टम के जरिए परिवार का एक डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल तैयार होगा, जिससे जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मियों को मरीज की जरूरी जानकारी जल्दी मिल सकेगी। अक्सर ऐसा होता है कि किसी परिवार के अलग-अलग सदस्यों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में होता है। मेडिकल रिपोर्ट, दवाइयों का रिकॉर्ड और जांच रिपोर्ट अलग-अलग जगह होने से परेशानी होती है।

PM Family Care Tracker से लोगों को होंगे ये फायदें

अगर यह प्रोजेक्ट बड़े स्तर पर लागू होता है तो आम लोगों को कई फायदे मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों का हेल्थ रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध होगा। इलाज के दौरान डॉक्टर को पुरानी बीमारी और मेडिकल हिस्ट्री समझने में आसानी होगी। सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है। बार-बार कागजी रिकॉर्ड लेकर अस्पताल जाने की जरूरत कम होगी। इसके अलावा भविष्य में अगर इस सिस्टम को दूसरे डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाता है तो हेल्थ सेवाएं और भी आसान हो सकती हैं।

यह सिस्टम खास तौर पर उन परिवारों के लिए मददगार हो सकता है, जिनमें बुजुर्ग, छोटे बच्चे या गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज हैं। ऐसे मामलों में मेडिकल रिकॉर्ड हमेशा उपलब्ध रहना बहुत जरूरी होता है। डिजिटल रिकॉर्ड होने से इमरजेंसी के समय इलाज में देरी होने की संभावना कम हो सकती है।

डिजिटल हेल्थ मिशन को मिलेगी मजबूती

PM Family Care Tracker को सरकार की डिजिटल हेल्थ पहल का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह सिस्टम Birth Registration Number या ABHA ID से जुड़ा होगा और अलग-अलग सरकारी डेटाबेस (जन्म पंजीकरण, स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा) की जानकारी को एक जगह जोड़ेगा। बच्चों को एक Unique ID दी जाएगी, जिसके जरिए उनकी स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी ट्रैक की जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN