Home मनोरंजन समाचार गाना जिस पर लगा था अश्लील होने का आरोप, राइटर ने कहा-...

गाना जिस पर लगा था अश्लील होने का आरोप, राइटर ने कहा- मैंने तो अपने बड़े बुजुर्गों से सुना था

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/28/1200x900/Karishma_1782635424842_1782635438201_deecd717-f1a5-4777-b6c7-8c9c527d9e9b.jpg

गोविंदा और करिश्मा कपूर के इस गाने पर अश्लील होने का टैग लग गया था। लोग नाराज होने लगे तो लिरिक्स राइटर समीर ने खुद आगे आकर इस गाने को डिफेन्ड किया था। हालांकि बाद में जाकर यह गाना काफी बड़ा हिट साबित हुआ।

समीर को बॉलीवुड के कुछ सबसे आइकॉनिक सॉन्ग लिरिक्स राइटर्स में गिना जाता है। कई दशकों से वह भारतीय ऑडियंस के लिए गानों के बोल लिख रहे हैं। हालांकि कुछ मौकों पर उनकी लिखी लाइनें बैकफायर भी कर गईं। कुछ ऐसा ही हुआ जब साल 1994 में उन्होंने गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘राजा बाबू’ के लिए एक गाना लिखा। यह गाना बाद में चलकर बहुत बड़ा हिट हुआ और बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गया, लेकिन रिलीज के बाद वक्त इस गाने की जमकर निंदा की गई थी। काफी विवाद भी हुआ, लेकिन समीर के सफाई देने के बाद मामला शांत पड़ गया।

‘अश्लील’ बोल के चक्कर में फंसे समीर

हम बात कर रहे हैं ‘राजा बाबू’ के गाने ‘सरकाए लेओ खटिया जाड़ा लगे’ की। दरअसल लोगों को इस गाने के बोल बहुत फूहड़ और अश्लील लगे जिसके बाद लिरिक्स राइटर समीर सवालों के घेरे में खड़े कर दिए गए। समीर के लिखे इस गाने के बोल कुमार सानू और पूर्णिमा ने गाए थे। इस गाने के वीडियो में रेड ड्रेस में करिश्मा कपूर और पायजामा पहने गोविंदा नजर आए थे। दोनों के बीच देर रात का मस्ती भरा रोमांस दिखाया गया था। हालांकि जब समीर पर सवाल उठाए गए तो उन्होंने बताया कि यह गाना उन्होंने एक लोकगीत को रीमेक करके बनाया है।

‘मैंने तो बड़े-बुजुर्गों से सुना था यह गाना’

समीर ने बताया कि यह गाना उन्होंने अपने बड़े-बुजुर्गों से सुना था और फिल्म में सिचुएशन की जरूरत को देखते हुए उन्होंने उसी लोकगीत के बोल को बदलकर लिखा है। अपनी सफाई में समीर ने यह भी लिखा कि गाना अश्लील नहीं है, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन ने इसे जिस तरह शूट किया है, उसकी वजह से यह अश्लील मालूम पड़ता है। हालांकि उस वक्त के बाद धीरे-धीरे इस गाने के बोल बहुत लोकप्रिय हो गए और कई गांव-कस्बों की शादियों में यह आज भी खूब बजाया जाता है।

IMDb रेटिंग और OTT पर कहां देखें?

बात फिल्म की करें तो ‘राजा बाबू’ उस दौर की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म थी। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 6.4 है और अगर आपने यह मूवी अभी तक नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एन्जॉय कर सकते हैं। कहानी राजा नाम के एक लड़के की है, जिसे गांव का एक रईस परिवार गोद ले लेता है, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब राजा का दिल शहर की एक रईस लड़की पर आ जाता है। लेकिन यह लड़की उसे छोड़कर चली जाती है, जब उसे पता चलता है कि राजा वैसा नहीं है जैसा वो दुनिया को दिखाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN