Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/30/1200x900/Kumar_S_1780120528813_1780120537406_52b2b0b9-42f8-46eb-8175-f84912b87f98.jpgKumar Sanu Song: कुमार सानू का वो गाना, जिसे बहुत खूबसूरती से गाने की वजह से पड़ी थीं उन्हें गालियां। जानिए साल 1942 में आई फिल्म के गाने की रिकॉर्डिंग का यह किस्सा।
साल 1942 में आई फिल्म ‘1942 – अ लव स्टोरी’ एक आइकॉनिक हिट थी। कहानी ब्रिटिश शासन के प्रति वफादार एक राजनेता के बेटे की थी, जिसे एक फ्रीडम फाइटर (स्वतंत्रता सेनानी) की बेटी से प्यार हो जाता है। फिल्म का गाना ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ चार्टबस्टर हिट रहा था। इस गाने को गाया था कुमार सानू ने और म्यूजिक डायरेक्टर थे आर. डी. बर्मन। लेकिन क्या आपको पता है, जब इस गाने की रिकॉर्डिंग पूरी हुई तो उस वक्त आर. डी. बर्मन ने कुमार सानू को गालियां देना शुरू कर दिया था। क्या था यह किस्सा और ऐसा क्यों हुआ? चलिए जानते हैं।
कुमार सानू को दी गई थी यह हिदायत
जावेद अख्तर ने इस गाने के बोल लिखे थे और इसे उतनी ही खूबसूरती से गाया था जावेद अख्तर ने। जब गाने की रिकॉर्डिंग शुरू हई तो उससे पहले आर. डी. बर्मन ने सिंगर कुमार सानू को समझाया था कि गाने में कई बार ‘जैसे’ शब्द आता है। तो यह बार-बार दोहराया हुआ न लगे, इसलिए हर बार जब गाने में ‘जैसे’ शब्द आएगा तो उसे अलग तरह से गाना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कुमार सानू ने गाने की रिकॉर्डिंग शुरू की और पूरी कोशिश की कि हर बार ‘जैसे’ शब्द अलग तरह से गाएं।
जैसे ही रिकॉर्डिंग रूम से बाहर आए..
रिकॉर्डिंग पूरी हुई और फिर जो हुआ उसकी कुमार सानू ने उम्मीद नहीं की थी। जब कुमार सानू रिकॉर्डिंग रूम से बाहर आए तो आर.डी. बर्मन बहुत खुश थे। उन्होंने सीधा जाकर कुमार सानू को गले लगा लिया और उन्हें गालियां देने लगे। जी हां, आर. डी. बर्मन ने कुमार सानू को गुस्से में नहीं बल्कि प्यार से गालियां दी थीं। जब यह गाना रिलीज हुआ तो इतिहास हो गया। इसे इतना पसंद किया गया कि यह हर धड़कते दिल की आवाज बन गया। आज भी यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए है। इसे बाद में रीमेक भी किया गया था।
2019 में बनाया गया था गाने का रीमेक
साल 2019 में जब ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म रिलीज हुई तो इसका टाइटल सॉन्ग ‘1942 – द लव स्टोरी’ के इसी गाने को रीमेक करके बनाया गया था। वह गाना राजकुमार राव और सोनम कपूर पर फिल्माया गया था। यह रीमेक सॉन्ग भी लोगों ने काफी पसंद किया था, लेकिन आज भी लोगों का फेवरिट इस फिल्म का ऑरिजनल गाना ही है। जिस पर कुमार सानू की आवाज और जावेद अख्तर की कलम का जादू चला था। ‘1942 – द लव स्टोरी’ की IMDb पर रेटिंग 7.2 रही थी और अगर आप इसे घर बैठे इस वीकेंड ओटीटी पर एन्जॉय करना चाहते हैं तो यह मूवी आपको अमेजन प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






