Home rss business hindi गिरते बाजार में भी दमदार: ₹424 वाला शेयर ₹828 के पार, SS...

गिरते बाजार में भी दमदार: ₹424 वाला शेयर ₹828 के पार, SS रिटेल IPO के बाद 95% चढ़ा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • SS Retail: जून तिमाही के मजबूत नतीजे सामने आने के बाद कंपनी का शेयर बीएसई पर 19.5 प्रतिशत तक उछलकर 828.30 रुपये पर पहुंच गया
  • बुधवार की तेजी के बाद शेयर अपने आईपीओ मूल्य से करीब 95 प्रतिशत ऊपर पहुंच गया
  • कंपनी के शेयर ने 24 सितंबर को 888 रुपये का 52 सप्ताह के हाई को टच किया था

आज बजार में एक ओर जहां गिरावट है, वहीं मोबाइल फोन की रिटेल सेलर कंपनी एसएस रिटेल (SS Retail) के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। जून तिमाही के मजबूत नतीजे सामने आने के बाद कंपनी का शेयर बीएसई पर 19.5 प्रतिशत तक उछलकर 828.30 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 61 प्रतिशत बढ़कर 23.8 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू में 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें दोपहर डेढ़ बजे के करीब सेंसेक्स 379 अंक नीचे 72654 के लेवल पर था। जबकि, निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 123 अंक नीचे 22597 पर ट्रेड कर रहा था।

आईपीओ 424 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था

एसएस रिटेल का आईपीओ 424 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था। कंपनी के शेयर 23 सितंबर 2026 को बीएसई पर 639.10 रुपये और एनएसई पर 624 रुपये पर लिस्ट हुए थे। बीएसई पर लिस्टिंग के दिन शेयर ने इश्यू प्राइस के मुकाबले 50.73 प्रतिशत का प्रीमियम दिया था।

बुधवार की तेजी के बाद शेयर अपने आईपीओ मूल्य से करीब 95 प्रतिशत ऊपर पहुंच गया। कंपनी के शेयर ने 24 सितंबर को 888 रुपये का 52 सप्ताह का उच्च स्तर छुआ था। हालांकि, शेयर में तेजी के बावजूद निवेशकों के लिए ऊंचे भाव पर खरीदारी का जोखिम बना हुआ है।

क्या करती है कंपनी

एसएस रिटेल एसएस मोबाइल, द मोबाइल स्पेस और मोबाइल एक्सचेंज वाला जैसे ब्रांड के तहत मोबाइल फोन, एक्सेसरीज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री करती है। कंपनी का कारोबार महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा और गुजरात में फैला हुआ है।

789.7 करोड़ रुपये पर पहुंचा रेवेन्यू

एसएस रिटेल ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 789.7 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवन्यू दर्ज किया। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले इसमें 59 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान कंपनी का एबिटा भी 51 प्रतिशत बढ़कर 45.4 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का ग्रॉस मार्जिन सालाना आधार पर 53 बेसिस पॉइंट बढ़कर 12.8 प्रतिशत रहा। हालांकि, एबिटा मार्जिन में 31 बेसिस पॉइंट की गिरावट आई और यह 5.8 प्रतिशत पर आ गया।

एक तिमाही में खुले 33 नए स्टोर

कंपनी की बिक्री बढ़ने में मौजूदा स्टोरों की बेहतर बिक्री, मोबाइल फोन की औसत बिक्री कीमतों में वृद्धि और नए स्टोर खोलने की अहम भूमिका रही। पहली तिमाही में कंपनी की समान स्टोर बिक्री वृद्धि 34 प्रतिशत रही। जून तिमाही के दौरान कंपनी ने 33 नए स्टोर जोड़े। इसके साथ ही पांच राज्यों में उसके कुल स्टोरों की संख्या 536 हो गई। कंपनी का कुल रिटेल एरिया 2.8 लाख वर्ग फुट तक पहुंच गया।

एसएस रिटेल की योजना वित्त वर्ष 2027-28 तक अपने स्टोरों की संख्या बढ़ाकर 750 करने की है। कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के मुकाबले दो गुना रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य भी लेकर चल रही है।

500 करोड़ रुपये का था आईपीओ

एसएस रिटेल का आईपीओ कुल 500 करोड़ रुपये का था। इसमें 360 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयर होल्डर्स की ओर से 140 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल था। निवेशकों की ओर से आईपीओ को कुल 107.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।कंपनी के मुताबिक, फ्रेश इश्यू से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल 115 नए स्टोर खोलने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाना है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN