Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/09/1200x900/na_jao_saiyan_song_1780988674549_1780988674749_3849e47c-a630-45c4-87dc-82ba59d37360.jpgना जाओ सैंया छुड़ा के बैयां…इस गाने में मीना कुमारी के चेहरे पर जो दर्द है, वो गायिका की आवाज में भी नजर आया है। कम लोग जानते हैं कि गाना गाने वाली सिंगर गीता दत्त पति से बिछड़ने के असली गम में गाया था।
क्या आपको भी लगता है कि पुराने जमाने के कुछ सैड सॉन्ग्स में अजीब कसक होती थी। ऐसे जैसे कि गाने वाले ने अपना दिल निकालकर रख दिया हो। कई ऐसे जिनके पीछे दर्दभरी कहानियां हैं लेकिन हम सिर्फ इनसे वाकिफ नहीं। ऐसा ही एक गाना है, ना जाओ सैंया छुड़ा के बैयां। यह गाना साहिब बीवी और गुलाम का है। सॉन्ग गुरु दत्त और मीना कुमारी पर फिल्माया गया है। इस गाने में गीता दत्त की बहुत तारीफ हुई। जिसने भी गाना सुना, लगा जैसे आवाज उनके दिल से निकली हो। यह सच भी था। दरअसल उस वक्त गीता और गुरु दत्त के रिश्ते में दरार आ चुकी थी। उन्होंने उस फेज में ही वो गाना गाया था।
शुरू में ठीक चली शादी फिर…
गुरु दत्त ने 1951 में पहली फिल्म बनाई जिसका टाइटल बाजी था। इस मूवी के सेट पर उनकी मुलाकात गीता रॉय से हुई। वह बड़ी प्लेबैक सिंगर थीं। गुरु दत्त को गीता की आवाज और वह बहुत पसंद आईं। दोनों के बीच अफेयर हुआ और शादी हो गई। दोनों ने साथ में खूब काम किया। गुरु दत्त की फिल्मों में गीता गाना गातीं। शादी की शुरुआत तो अच्छी चली लेकिन जल्द ही उनके बीच अनबन शुरू हो गई। गुरु दत्त काम में डूबे रहते। घर को कम समय देते। गीता हर उस एक्ट्रेस पर शक करने लगीं जो गुरु दत्त के साथ काम करती।
गीता को गुरु दत्त की हिरोइनों र था शक
गुरु दत्त और गीता दत्त के बीच झगड़े शुरू हो गए। वह उन पर नजर रखने लगीं। गीता दत्त झगड़कर बच्चों के साथ मायके चली जातीं। गुरु दत्त वापस आने के लिए गिड़गिड़ाते रहते। गुरु दत्त की प्यासा फिल्म आई। इसकी लीड एक्ट्रेस वहीदा रहमान थी। दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया। वहीदा रहमान और गुरु दत्त के बीच रिश्ता प्रोफेशनल से ज्यादा था। उन्होंने वहीदा रहमान के साथ कई फिल्मों में काम किया। इस बात ने गुरु दत्त और गीता दत्त के रिश्ते में और बड़ा तूफान ला दिया। हालांकि वहीदा रहमान और गुरु दत्त ने भी इस बात को नहीं स्वीकारा। वहीदा रहमान से जब इस मुद्दे पर बात की गई तो एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, उनका काम सबसे पहले ाता है, फिर उनकी बीवी और बच्चे।
गीता ने अलग होने के दर्द में गाया था गाना
गीता और गुरु दत्त का रिश्ता एकदम टूटने के कगार पर था। उस वक्त उनकी फिल्म आई साहिब बीवी और गुलाम। इसमें एक्टर गुरु दत्त थे और गीता दत्त सिंगर थीं। उन्होंने गाना गाया, ‘ना जाओ सैयां, छुड़ा के बैयां, कसम तुम्हारी मैं रो पड़ूंगी। मचल रहा है सुहाग मेरा, जो तुम ना हो तो मैं क्या करूंगी।’ उस वक्त दोनों अलग हो रहे थे। माना जाता है गीता दत्त ने उसी दर्द में इस गाने को गाया था।
ये थी फिल्म की कहानी
साहिब बीवी और गुलाम में मीना कुमारी अपने शराबी और अय्याश पति को रोकने के लिए ये गाना गाती हैं। वह उन्हें छोड़कर दूसरी महिलाओं के पास जाता है तो मीना जो कि फिल्म में छोटी बहू बनी हैं, वह रोकर ये गुजारिश करती हैं। लोग कहते हैं गीता की निजी जिंदगी की तड़प इस गाने में सुनाई देती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


