Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/hero_number_1_song_1781591703580_1781591703735_c181a3b4-48fe-4542-bc8c-01f8c0fe489e.jpg

बॉलीवुड फिल्मों के लिरिसिस्ट कुछ भी लिख दें, गाने एक बार जुबान पर चढ़ जाएं तो लोग इनमें लॉजिक लगाना बंद कर देते हैं। कुछ ऐसा ही गोविंदा और करिश्मा कपूर के इस गाने के साथ हुआ।

डेविड धवन की फिल्म हीरो नंबर 1 साल 1997 में आई थी। मूवी की कहानी लोग भले ही भूल गए हों, इसके गाने अभी भी लोगों की प्लेलिस्ट में रहते हैं। हीरो नंबर 1 के लीड एक्टर्स गोविंदा और करिश्मा कपूर थे। ये 90 के दशक की हिट जोड़ी थी। इस मूवी के गाने समीर अनजान ने लिखे हैं। कुछ रोज पहले एक इंटरव्यू में वह इसके एक गाने से जुड़ी ब्लंडर के बारे में बता चुके हैं। यह गाना हम सब लोग गाते हैं पर शायद ही कोई इसकी गलती को पकड़ पाया हो।

हीरो नंबर का वो गाना

सोना कितना सोना है से लेकर मैं तो रस्ते से जा रहा था… हीरो नंबर 1 ने कई टाइमलेस गाने दिए हैं। ये गाने समीर अनजान ने लिखे हैं। इसी फिल्म का एक गाना है, ‘मैं तुझको भगा लाया हूं तेरे घर से, तेरे बाप के डर से। इस गाने में गोविंदा और करिश्मा कपूर हैं। फिल्मफेयर से बातचीत में समीर अनजान ने इस सॉन्ग से जुड़ी इंट्रेस्टिंग बात बताई थी साथ ही बताया था कि कैसे उनके ना चाहने के बाद भी यह गाना डेविड धवन ने जबरदस्ती फिल्म में ले लिया था।

समीर ने बताई गाने में बड़ी गलती

समीर ने बताया था कि उन्होंने ऐसे ही गाने का मुखड़ा डेविड धवन को सुनाया। डेविड धवन को इतना पसंद आ गया कि वह इसे अपनी फिल्म में लेने की जिद करने लगे। समीर ने समझाया कि उनकी फिल्म में ये गाना नहीं जाएगा क्योंकि लड़की का बाप ही नहीं है। डेविड नहीं माने। समीर ने बहुत समझाया कि लोग उन्हें पागल समझेंगे कि बाप पर गाना लिखा और हिरोइन का बाप ही नहीं है फिल्म में। डेविड ने कॉन्फिडेंस दिखाया और बोले कि गाना डालेंगे और सुपरहिट होगा।

डेविड धवन ने दिखाया कॉन्फिडेंस

डेविड इस गाने को लेकर इतने कॉन्फिडेंट थे उन्होंने समीर से कह दिया कि अगर किसी ने उनसे इस गाने पर कुछ कहा तो वह डायरेक्शन छोड़ देंगे। समीर परेशान हो गए लेकिन डेविड की जिद के आगे हार माननी पड़ी। समीर ने बताया कि वाकई में आज तक कोई ऐसा इंसान नहीं मिला जिसने सवाल उठाया हो कि बिना बाप के ये गाना क्यों लिख दिया।

यूट्यूब पर खूब देखा गया है ये गाना

टिप्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अगर चेक करेंगे तो 14 साल में इस गाने को 134 मिलियन लोग देख चुके हैं। इस पर 6 हजार कमेंट्स हैं और सबने गाने की तारीफ की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN