Home rss business hindi गौतम अडानी को डबल खुशी: भारत ही नहीं अब एशिया के भी...

गौतम अडानी को डबल खुशी: भारत ही नहीं अब एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति बने

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • नेटवर्थ के मामले में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भारत में मुकेश अंबानी और एशिया में झोंग यिमिंग को पछाड़ कर अपना खोया हुआ रुतबा हासिल कर लिया है
  • फोर्ब्स टॉप-100 इंडियन बिलियनेयर्स 2026 की लिस्ट में अडानी भारत के सबसे रईस शख्स बन गए हैं और ब्लूमबर्ग में एशिया के नंबर 1 अरबपति हो गए हैं

गौतम अडानी को आज डबल खुशी मिली है। अब वह भारत ही नहीं बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की ताजा सूची में अडानी टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के को-फाउंडर और चीन के सबसे रईस शख्स झांग यिमिंग से एक बार फिर यह ताज छीन लिया है। जबकि, फोर्ब्स टॉप-100 इंडियन बिलियनेयर्स की लिस्ट में वह पहले नंबर पर है।

बुधवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी की वजह से उन्हें एक ही दिन में 3.09 अरब डॉलर यानी करीब 30000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ और वह 106 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ एशिया के सबसे बड़ अरबपति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार झांग का नेटवर्थ 105 अरब डॉलर (करीब 10.10 लाख करोड़ रुपये) पर है। झोंग से अब अडनी एक अरब डॉलर आगे हैं।

भारत में अंबानी को पछाड़ा

दूसरी खुशी की बात करें तो अरबपतियों में भारत के सबसे अमीर अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने रिलायंस ग्रुप के मालिक से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज छीन लिया है।

फोर्ब्स की 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी एक बार फिर भारत के अरबपति नंबर वन हो गए है। फोर्ब्स के मुताबिक उनकी संपत्ति बढ़कर 112.7 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उनकी दौलत 18.7 अरब डॉलर घट गई है और अब 86.3 अरब डॉलर रह गई है।

2026 में भारत के 10 सबसे अमीर लोग

  1. गौतम अडानी एंड फैमिली: 112.7 अरब डॉलर

2. मुकेश अंबानी: 86.3 अरब डॉलर

3. सावित्री जिंदल: 39.8 अरब डॉलर

4. लक्ष्मी मित्तल: 34.7 अरब डॉलर

5. सुनील मित्तल एंड फैमिली: 32.9 अरब डॉलर

6. साइरस पूनावाला: 28.4 अरब डॉलर

7. शिव नाडर: 27.4 अरब डॉलर

8. दिलीप सांघवी: 26.3 अरब डॉलर

9. कुमार मंगलम बिड़ला: 23.2 अरब डॉलर

10. हिंदुजा फैमिली: 21.2 अरब डॉलर

स्रोत: फोर्ब्स

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में भी अडानी का ही जलवा

कुछ दिन पहले आई हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में भी गौतम अडानी जलवा रहा। हुरुन लिस्ट के मुताबिक, अडानी फैमिली की संपत्ति 13 प्रतिशत बढ़कर 9.23 लाख करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, मुकेश अंबानी और परिवार की संपत्ति 10 प्रतिशत घटकर 8.63 लाख करोड़ रुपये रह गई।

बता दें हुरुन की लिस्ट में कम से कम 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले 1,810 लोगों को शामिल किया गया है। इनके पास कुल 187.5 लाख करोड़ रुपये (1.96 ट्रिलियन डॉलर) की संपत्ति है, जो पिछले साल के मुकाबले 12.8 प्रतिशत अधिक है। यह राशि भारत की जीडीपी के करीब आधे के बराबर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN