Home LIFESTYLE NEWS HINDI घर दिखेगा होटल जैसा! कम खर्च वाली ये 9 ट्रिक आजमाकर देखें

घर दिखेगा होटल जैसा! कम खर्च वाली ये 9 ट्रिक आजमाकर देखें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

होटल में घुसते ही अलग वाइब आती है। कोजी लाइटिंग, स्टनिंग सोफा और साफ-सुथरे फ्लोर, लेकिन घर में वैसा फील नहीं आता तो अपने घर को कम खर्च में इस तरह सजाएं, बिल्कुल होटल जैसा एस्थेटिक दिखेगा।

घर को एस्थेटिक लुक देना है जिससे वो इंस्टाग्राम रेडी दिखे। साथ ही मेहमान जब घर आएं तो आपका घर एक्सपेंसिव दिखे तो ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं। कम खर्चे में भी अपने घर को क्लासी और एक्सपेंसिव लुक दिया जा सकता है। ये छोटे, सिंपल हैक्स एंड ट्रिक्स की जानकारी जरूर होनी चाहिए, जो घर को स्पेशल फील करवाते हैं।

लिविंग एरिया में वार्म लाइटिंग

आजकल घर में वार्म लाइटिंग काफी एस्थेटिक लुक देती है और ट्रेंड में है। अपने लिविंग रूम को ट्रेंडी बनाना चाहती हैं तो वार्म लाइटिंग बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए आपको अपने घर की वायरिंग चेंज करने या फिर लाइटिंग सिस्टम में छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं। घर के कोनों में रखने के लिए खूबसूरत टेबल लैंट, लाइट्स डिजाइनर और काफी बजट वाली कीमत में मिल जाते हैं। जिन्हें घर के कोनों में रखकर वार्म लाइटिंग की व्यवस्था करें। ये लाइट्स घर की पूरी वाइब्स ही चेंज कर देंगे।

सोफे के कुशन कवर

नये कुशन कवर खरीदने की जरूरत नहीं। घर में पहले से ही आपके पास काफी सारे कुशन कवर होंगे, इन्हें बस आपको सोच-समझकर अरेंज करना है। जैसे कुछ मिक्स एंड मैच करिए। कुछ कंट्रास्ट में रखिए। एक दो प्लेन वाले तो एक कवर डिजाइन वाला हो। इस तरह से आप थोड़ा सा क्रिएटिव सोचकर पुराने कुशन कवर को आपस में मिक्स करके इस्तेमाल करें। और सोफों पर रखें। इससे लिविंग रूम का लुक ही चेंज हो जाएगा।

इनडोर प्लांट्स जरूर रखें

छोटे-बड़े इनडोर प्लांट्स को घर के अलग-अलग कोनों में जरूर रखें। ये ग्रीनरी काफी सुंदर दिखती है और नेचुरल वाइब्स घर को रिलैक्स फील कराती है। बड़े प्लांट्स हैं तो उन्हें भी गमले में रखें। बस ध्यान रहे कि गमले के नीचे एक पॉट रखें जिससे पानी और मिट्टी फ्लोर पर फैलकर गंदगी ना करे।

किचन में चीजों को व्यवस्थित रखें

किचन के स्लैब को खाली रखें। सामान रखने के लिए छोटे स्टैंड वगैरह खरीदें। ये किचन में रखें और सारे सामान को अरेंज करके रखें। इससे किचन आपका एक्सपेंसिव लुक देगा।

बाथरूम में एक जैसे डिस्पेंसर रखें

बाथरूम में रखें हैंडवॉश, बॉडी वॉश पर अक्सर लोग ध्यान नहीं देते। लेकिन इन सबके लिए एक जैसे डिस्पेंसर खरीदें और उनमे भरें तो बाथरूम काफी एक्सपेंसिव लुक देगा।

एक जैसे टॉवेल रखें

घर की तौलिया को एक जैसे कलर या कलर कॉर्डिनेटर करके रखें। व्यवस्थित करते, फोल्ड करके किसी बास्केट में रखी तौलिया घर को क्लासी लुक देती हैं।

एक कलर के हैंगर

आलमारी में कपड़ों को टांगने के लिए हमेशा एक कलर के हैंगर का इस्तेमाल करें। बहुत छोटी सी चीज है लेकिन आपके वॉर्डरोब को ज्यादा सुंदर दिखाती है।

बिजली के तारों को छिपाएं

टीवी, मोबाइल, चार्जर, लैपटॉप इन सबके केबल और वायर को हाइड करके रखें। घर में फैले ये तार काफी मेसी दिखते हैं और बुरे लगते हैं। इन्हें छिपाकर रखने से घर को एस्थेटिक लुक मिलता है।

पर्दे, कुशन, सोफा कवर्स को साफ करते रहें

पर्दे, कुशन, सोफा कवर को हफ्ते, महीने, समय के हिसाब से साफ करते रहें। जिससे घर साफ-सुथरा और फ्रेश दिखे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN