Home LIFESTYLE NEWS HINDI घर पर लगा सोलर पैनल सालों तक देगा बेहतर परफॉर्मेंस, बस जान...

घर पर लगा सोलर पैनल सालों तक देगा बेहतर परफॉर्मेंस, बस जान लें उसे साफ करने का सही तरीका

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आजकल हर घर में सोलर पैनल लगा हुआ है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और बिल भी कम आता है। लेकिन अगर आप पैनल की सही तरीके से सफाई नहीं करते हैं, तो ये जल्दी खराब हो सकता है। आज हम आपको सोलर पैनल की सफाई करने के कुछ टिप्स देते हैं।

बिजली की बचत करने के लिए आजकल लोग छतों पर सोलर पैनल लगवा लेते हैं। इससे बिजली का खर्च कम होता है और पर्यावरण को भी फायदा मिलता है। सोलर पैनल सूरज की रोशनी से बिजली बनाते हैं, जिससे ग्रिड से कम बिजली लेनी पड़ती है और आपका महीने वाला बिजली का बिल कम हो जाएगा। इसमें शुरुआत में थोड़ा खर्चा होता है लेकिन लंबे समय के लिए ये फायदेमंद होता है। अगर इनमें बैट्री भी लगाई जाए, तो बिजली कटने पर भी कुछ जरूरी चीजों को चलाया जा सकता है। आजकल लोग घर की छत या फिर अपने खेत-मैदान में सोलर पैनल लगवा लेते हैं, जिससे बिजली उत्पादन कर कम बिल भरना पड़े। ये सोलर पैनल वैसे तो करीब 20-25 साल तक चल जाते हैं लेकिन अगर आप इनकी समय-समय पर सफाई नहीं करते हैं, तो ये सिर्फ कुछ साल चल पाएंगे। आज हम आपको सोलर पैनल की सफाई करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

सफाई क्यों जरूरी है

सोलर पैनल को बाहर लगाया जाता है, जहां पर अच्छी धूप मिल सकें। ऐसे में धूल-मिट्टी, चिड़ियों के मल सबकुछ उसी पर गिरता है। कुछ हफ्तों में पैनल बिल्कुल गंदे हो जाते हैं और सूरज की रोशनी से सही से बिजली बनाने में भी असमर्थ हो जाते हैं। साथ ही पैनल जल्दी खराब भी हो जाते हैं, ऐसे में जरूरी है कि आप समय रहते पैनल की सफाई कर लें। इससे ये सालों-साल तक नए जैसे बने रहेंगे और आपको नए पैनल नहीं लगवाने पड़ेंगे।

क्या हैं क्लीनिंग टिप्स

सोलर पैनल को साफ करते समय आपको कुछ सावधानियां बरतनी पड़ेंगी और कुछ बातों का ध्यान भी रखना होगा। वरना आपके हाथ जल सकते हैं या फिर पैनल भी खराब हो सकता है। तो चलिए सफाई के कुछ टिप्स आपको बताते हैं।

  • सुबह या शाम में ही सफाई करें। दिन में धूप के कारण पैनल गर्म रहते हैं, ऐसे में इन्हें छूने पर आपके हाथ जल जाएंगे। सुबह का समय सबसे सही है पैनल की सफाई करने का। इस समय पैनल ठंडे रहेंगे और गर्मी भी नहीं लगेगी।
  • हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़ा, सॉफ्ट स्पंज या मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से ही सोनर पैनल को साफ करें। खुरदरे ब्रश या स्टील स्क्रबर का इस्तेमाल न करें। इससे पैनल के ऊपरी हिस्से पर निशान पड़ जाएंगे या फिर वह डैमेज हो सकता है।
  • जिद्दी गंदगी जैसे चिड़ियों की बीट, सूखी मिट्टी या चिपकी गंदगी को पहले पानी से भिगोकर फिर साफ करें। पहले पानी से पैनल को हल्का गीला करें और भिगोकर रखें। फिर कपड़े से धीरे-धीरे इन्हें साफ करें, तेज रगड़ने से पैनल खराब हो सकता है।
  • किसी भी धारदार या फिर दफ्ती, टीन टाइप चीजों से पैनल की गंदगी को साफ करने की कोशिश बिल्कुल न करें। अगर पैनल ऊंचाई पर लगाया है, तो पूरी सावधानी के साथ साफ करें। ज्यादा ऊंचा हो तो साफ न करें, पहले पैनल को नीचे उतार लें फिर सफाई करें।

कब-कब करें सफाई

सोलर पैनल की सफाई आप 15 दिन में एक बार कर सकते हैं। अगर धूल-मिट्टी आपके घर पर ज्यादा आती है, तो सफाई कम करें। बताए हुए टिप्स की मदद से आपका पैनल साफ भी रहेगा और कई सालों तक अच्छे से काम करेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN