Source :- LIVE HINDUSTAN
Hisense ने भारतीय बाजार में नई UR8S RGB MiniLED TV Series लॉन्च की है। नई UR8S टीवी सीरीज में 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के मॉडल शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपये है।
लॉन्च ऑफर में ग्राहकों को ₹10,000 तक का कैशबैक, 2 साल की पूरी वारंटी, एक EMI बिल्कुल मुफ्त, जीरो डाउन पेमेंट और फिक्स्ड EMI के विकल्प मिलेंगे।
नया Smart TV खरीदने का प्लान है, तो हाइसेंस के नए टीवी मॉडल आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। Hisense ने भारत में UR8S RGB MiniLED TV सीरीज लॉन्च की है। सीरीज आरजीबी मिनीएलईडी तकनीक का उपयोग करती है और इसमें इसमें Hisense का सबसे एडवांस AI प्रोसेसर हाई-व्यू एआई इंजन आरजीबी दिया गया है, जो रियलटाइम में कलर्स, ब्राइटनेस और पिक्चर परफॉर्मेंस को अपने आप बेहतर करता है। इसके साथ VIDAA दिया गया है, जिसे दुनिया का सबसे तेज Smart TV ऑपरेटिंग सिस्टम कहा जाता है। इससे टीवी चलाना आसान और तेज हो जाता है। ऐप्स जल्दी खुलते हैं और कंटेंट को आसानी से खोजा जा सकता है। इससे मनोरंजन का बेहतरीन अनुभव मिलता है। एक एआई आरजीबी लाइट सेंसर आसपास के माहौल की लाइटिंग कंडीशन के आधार पर पिक्चर सेटिंग्स को खुद से एडजस्ट करता है।
सम्बंधित सुझाव
मक्खन जैसा स्मूद डिस्प्ले
नई UR8S टीवी सीरीज में 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के मॉडल शामिल हैं, जिसमें 4K रेजोल्यूशन, 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फिल्म और खेल प्रेमियों तथा गेमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए UR8S में 180Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रीन पर हर तस्वीर और मूवमेंट ज्यादा स्मूथ दिखाई देता है। इसमें एंटी-रिफ्लेक्शन और ग्लेयर-फ्री तकनीक की सुविधा है, जिससे स्क्रीन पर रोशनी की चमक कम होती है और तस्वीर साफ दिखाई देती है। यह डॉल्बी विजन, आईमैक्स एन्हांस्ड और फिल्ममेकर मोड को भी सपोर्ट करता है। टीवी अल्ट्रा स्लिम और बेजललेस डिजाइन के साथ आते हैं।

सिनेमा हॉल जैसा साउंड
टीवी का डिस्प्ले डोल्बी विजन आईकू, HDR10+, HDR10+ एडॉप्टिव, HLG, IMAX इन्हांस जैसे तकनीक का सपोर्ट करता है। UR8S में 2.1.2 मल्टी-चैनल सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है, जो सिनेमा हॉल जैसा शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देता है। इसमें Dolby Vision, Dolby Atmos, IMAX Enhanced और Filmmaker Mode का सपोर्ट भी दिया गया है। इससे फिल्में और बाकी कंटेंट बेहतर क्वालिटी में देखे जा सकते हैं। इसमें AI RGB Light Sensor भी दिया गया है, जो कमरे की रोशनी के हिसाब से तस्वीर की सेटिंग अपने आप बदल देता है। यह सराउंड साउंड सिस्टम है, कुल 89W का साउंड आउटपुट देता है।
बोलभर से काम करेगा टीवी
इसमें VIDAA TV के जरिए भारत और दुनिया की प्रमुख स्ट्रीमिंग सर्विसेस तक का एक्सेस मिलता है। इसमें VIDAA वॉयस और बिल्ट-इन एलेक्सा का सपोर्ट मिलता है, जिससे इसे आवाज से भी चलाया जा सकता है। इसमें Alexa, Google Home, Apple AirPlay और Apple Home जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। इसका पतला और बिना बॉर्डर वाला डिजाइन टीवी देखने के अनुभव को बेहतर बनाता है। साथ ही, इसका आकर्षक डिजाइन घर की सजावट में आसानी से घुल-मिल जाता है।
टीवी में एआई पिक्चर, एआई स्पोर्ट्स मोड, एआई आरजीबी लाइट सेंसर, एयरप्ले 2, स्क्रीन शेयरिंग और कंटेंट शेयरिंग जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.4, ईथरनेट, ऑप्टिकल ऑडियो, सीआई+, 2 आरएफ ट्यूनर ऑप्शन शामिल हैं।
सम्बंधित सुझाव
इतनी है कीमत
Hisense UR8S RGB मिनीएलईडी टीवी सीरीज 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपये है। यह टीवी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगी, जिसमें सत्या, नंदिलथ, माईजी, ग्रेट ईस्टर्न, पात्रा इलेक्ट्रॉनिक्स और खोसला शामिल हैं, साथ ही इन्हें Amazon और Flipkart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से भी खरीदा जा सकेगा।
ऑफर में ₹10,000 कैशबैक
लॉन्च के मौके पर Hisense India ने RGB Special Sellout Offer पेश किया है। इसके तहत ग्राहकों को ₹10,000 तक का कैशबैक, 2 साल की पूरी वारंटी, एक EMI बिल्कुल मुफ्त, जीरो डाउन पेमेंट और फिक्स्ड EMI के विकल्प मिलेंगे। इस ऑफर का उद्देश्य ग्राहकों के लिए Hisense की नई RGB MiniLED तकनीक को खरीदना और इस्तेमाल करना आसान बनाना है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




