Home LIFESTYLE NEWS HINDI घर में सब्जियां क्यों उगा रहे हैं बॉलीवुड सिलेब्रिटीज? ये 3 फायदे...

घर में सब्जियां क्यों उगा रहे हैं बॉलीवुड सिलेब्रिटीज? ये 3 फायदे जान आप भी शुरू करेंगे

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के बीच इन दिनों गार्डनिंग का शौक काफी पॉपुलर हो रहा है। घर पर सब्जियों के पौधे उगाने की ये आदत सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं इसके 3 बड़े फायदे-

बॉलीवुड सिलेब्रिटीज अपनी फिटनेस और एक्टिव लाइफटाइल के लिए अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इन्हें जिम के बाहर स्पॉट करना आम है, लेकिन आजकल एक और हॉबी बॉलीवुड सितारों के बीच खूब पॉपुलर हो रही है। ये है होम गार्डेनिंग यानी घर में पेड़-पौधे उगाना। जैकी श्रॉफ, प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी, जूही चावला और शिल्पा शेट्टी जैसे बड़े स्टार्स आजकल अपने घरों में सब्जियों के पौधे उगाते हुए नजर आ रहे हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ये सितारे अपनी लाइफ के सेकंड हाफ में गार्डनिंग की और क्यों बढ़ रहे हैं? ये सिर्फ एक हॉबी नहीं है, बल्कि मोबिलिटी, स्ट्रेस और हेल्दी एजिंग के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं गार्डनिंग शुरू करने के क्या बेनिफिट्स आपकी बॉडी को मिल सकते हैं।

गार्डनिंग से बढ़ती है मोबिलिटी

घर पर ज्यादातर लोग या तो बेड पर लेते रहते हैं या सोफे और कुर्सी पर बैठ जाते हैं। जबकी गार्डनिंग में मिट्टी खोदना, पौधा लगाना या पानी देना जैसे मूवमेंट करते हुए आप सिर्फ एक पोजीशन में ही नहीं रहते, बल्कि बेंड, स्क्वॉट, रीच, लिफ्ट और मूव करते हैं। रेगुलर गार्डनिंग आपकी रेंज ऑफ मोशन और डेली मूवमेंट को सपोर्ट करने में मदद कर सकती है। कई रिसर्च में गार्डनिंग का ये बड़ा फायदा बताया गया है।

स्ट्रेस कंट्रोल करने का पावरफुल टूल

गार्डनिंग सिर्फ हेल्थ और मूवमेंट में ही नहीं, स्ट्रेस मैनेजमेंट में भी मदद करती है। नेचर के साथ वक्त बिताना और गार्डनिंग जैसी माइंडफुल एक्टिविटी स्ट्रेस को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। एक कंट्रोल्ड स्टडी में सिर्फ 30 मिनट की गार्डनिंग के बाद कोर्टिसोल लेवल में गजब का सुधार देखने को मिला।

लंबी उम्र तक हेल्दी रखने में मदद करती है

जापान के ओकिनावा द्वीप को दुनिया के उन क्षेत्रों में गिना जाता है, जहाँ लोग लंबी उम्र तक जीने के लिए जाने जाते हैं। यहां के लोगों की जीवनशैली पर हुई रिसर्च में डाइट, मूवमेंट और सोशल बॉन्डिंग के साथ-साथ एक चीज और कॉमन पाई गई, वो है गार्डनिंग। ये सिर्फ पौधे उगाना नहीं है, बल्कि एक्टिव रहना, नेचर से जुड़ना और रुटीन में मूवमेंट लाने का एक अच्छा तरीका है।

छोटी आदत, सेहत के लिए बड़ा कदम

आजकल का लाइफस्टाइल ही कुछ ऐसा है कि लोग ज्यादातर टाइम घर के अंदर बैठे ही रहते हैं। ऐसे में गार्डनिंग शुरू करना एक अच्छी हॉबी हो सकती है। ये कोई मैजिकल लॉन्जेविटी फॉर्मूला नहीं है, लेकिन मूवमेंट, नेचर और माइंडफुल लिविंग; हेल्दी एजिंग के लिए एक मीनिंगफुल कॉम्बिनेशन हो सकते हैं।

घर पर गार्डनिंग कैसे शुरू करें?

गार्डनिंग के लिए जरूरी नहीं है कि आपके पास बहुत बड़ा आँगन हो। आप छत, बालकनी या घर के किसी छोटे कोने से भी पौधे उगा सकते हैं। शुरुआत धनिया-पुदीना, टमाटर और नींबू जैसे छोटे पौधों से करें। धीरे-धीरे पौधों की देखभाल के बारे में जानें और दूसरी बड़ी सब्जियां उगाकर देखें।

नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

(Images Credit- Pinterest, Instagram)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN