Home मनोरंजन समाचार घिस घिस की शूटिंग के वक्त बुखार में तप रहे थे अक्षय...

घिस घिस की शूटिंग के वक्त बुखार में तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा बोलीं- 104 डिग्री फीवर में वो…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/24/1200x900/akshara_singh_akshay_kumar_1782314252998_1782314256999_9cc4909a-39c6-426c-b88f-98e9922f9d4a.png

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जल्द ही वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी गाने ‘घिस घिस घिस’ पर डांस करती नजर आएंगी। फैंस भी अक्षय कुमार की अक्षय कुमार को भोजपुरी गाने पर डांस करता देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस बीच अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए बताया कि तेज बुखार में अक्षय कुमार ने वो गाना शूट किया।

तेज बुखार में अक्षय कुमार ने शूट किया भोजपुरी गाना घिस घिस घिस के

न्यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की काम के प्रति उनकी कमिटमेंट की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने 103 -104 बुखार में उस गाने को शूट किया।

अक्षरा ने की अक्षय के काम की तारीफ

अक्षरा सिंह ने बताया, “सबसे बड़ी चीज ये थी कि उन्होंने 103-104 डिग्री बुखार में वो गाना शूट किया। मैं उन्हें देख रही थी और मुझे एहसास हुआ कि वो अपने काम से कितना प्यार करते हैं। वो बहुत जिम्मेदारी और डेडिकेशन से अपना काम करते हैं।”

अक्षरा सिंह ने बताया कैसे मिला अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका?

अक्षरा ने ये भी बताया कि कैसे उन्हें इस गाने में डांस करने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें अहमद खान प्रोडक्शन से फोन आया था। भोजपुरी एक्ट्रेस ने बताया, “मुझे अहमद सर के प्रोडक्शन हाउस से फोन आया था…मुझे बताया गया कि वेलकम टू द जंगल में एक गाना है और वो मुझे करना है। पहले मैं थोड़ा सा हिचकिचाई। बाद में, गणेश आचार्या सर ने फोन किया और फिर मैं बेफिक्र हो गई। उन्होंने मुझे पूछा कि क्या मैं गाना करूंगी। मैंने पूछा कि किस तरीके का गाना है, और उन्होंने कहा ये एक शानदार ट्रैक है और मुझे वो पसंद आएगा। उन्होंने मुझे गाना करने के लिए प्रोत्साहित किया। और जिस पल मैंने गणेश सर को सुना और अक्षय सर का नाम सुना, मैं बिल्कुल ब्लैंक थी।”

वेलकम टू द जंगल की स्टार कास्ट

वेलकम टू द जंगल की बात करें तो फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आनेवाले हैं। वेलकम टू द जंगल में सुनील दत्त, किकु शारदा, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नाडिस, परेश रावल, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, श्रेयर तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, राजपाल यादव, यशपाल शर्मा, जाकिर हुसैन, मुकेश तिवारी और आफताब शिवदासानी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN