Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘घूसखोर पंडत’ का बवाल के बाद बदल गया नाम, नेटफ्लिक्स पर इस...

‘घूसखोर पंडत’ का बवाल के बाद बदल गया नाम, नेटफ्लिक्स पर इस दिन आएगी मनोज बाजपेयी की फिल्म

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/15/1200x900/gajab_raat_01_1792055619031_mUlh_1792055622669_gmTp_fbc88799-ee05-4140-a240-b83a3aea6363_Ugop.png

मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म घूसखोर पंडत के नाम पर काफी बवाल हुआ था। इस फिल्म का नाम बवाल के बाद बदल गया है। साथ ही, फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। 

मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत का जब ऐलान हुआ था तब इसके नाम को लेकर काफी बवाल मचा था। इस फिल्म के टाइटल पर ब्राह्मण समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप था। नेटफ्लिक्स और फिल्ममेकर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी। नाम को लेकर ये बवाल इतना बढ़ गया था कि मेकर्स को फिल्म से जुड़ा सारा प्रमोशनल कंटेंट सोशल मीडिया से हटाना पड़ा था। अब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नए नाम के साथ हो गया है।

क्या है ‘घूसखोर पंडत’ का नया नाम?

नेटफ्लिक्स इंडिया ने आज यानी 15 अक्टूबर को फिल्म के नए नाम का ऐलान किया है। घूसखोर पंडत अब ‘गजब रात’ के नाम से रिलीज होगी। ये फिल्म 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मिली धमकियों के बीच बेफिक्र थे मनोज बाजपेयी, बोले- बिना डर के घूम रहा था

कब रिलीज होगी नेटफ्लिक्स पर ‘गजब रात’?

नेटफ्लिक्स इंडिया ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- अनेक कहानियां, अनेक किरदार और सिर्फ एक रात टू डिसक्लोज द ट्रुथ (सच खोलने के लिए एक रात)। गजब रात देखिए 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर।

‘गजब रात’ के ट्रेलर में क्या दिखा?

गजब रात के ट्रेलर में मनोज बाजपेयी एक घूसखोर पुलिसवाले के किरदार में शानदार नजर आए हैं। ट्रेलर से समझ आता है कि फिल्म की कहानी दिल्ली की पृष्ठभूमि में सेट की गई है। ये कहानी एक रात की कहानी है। मनोज बाजपेयी का किरदार एक होटल में कुछ पैसे कमाने के लिए रेड डालने पहुंचता है, लेकिन एक घायल लड़की को सड़क पर फेंके जाने का केस उस रात की पूरी कहानी ही पलट देता है।

सस्पेंस से भरपूर होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म

ट्रेलर के टोन की बात करें तो इस फिल्म का टोन डार्क है जिसमें आपको सस्पेंस का भरपूर डोज मिलेगा। अलग-अलग किरदार उस एक रात के किस्से से जुड़ेंगे। जब उस रात की कहानी खुलेगी, हैरान करने वाले खुलासे भी होंगे। मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपनी स्क्रीन प्रजेंस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे हैं।

ये भी पढ़ें: हम तुरंत गाली-गलौज पर उतर आते हैं… घूसखोर पंडत टाइटल कॉन्ट्रोवर्सी पर अब क्या बोले मनोज बाजपेयी?

मल्टी स्टारर है मनोज बाजपेयी की ‘गजब रात’

गजब रात एक मल्टी स्टारर फिल्म है। इसमें मनोज बाजपेयी के अलावा दिव्या दत्ता, नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबरॉय और कीकू शारदा जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिल्म को नीरज पांडे ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, रितेश शाह ने फिल्म को डायरेक्ट किया है।

सोशल मीडिया को पसंद आया फिल्म का ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। एक यूजर ने लिखा- मनोज जी निसंदेह ओटीटी के बिग बी हैं, खासकर जब वे पुलिसवाले का किरदार निभाते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मनोज बाजपेयी एक शानदार एक्टर हैं। एक ने कहा- कहानी बेहद दिलचस्प लग रही है, और कलाकार भी शानदार हैं। फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। एक ने लिखा- यही तो चाहिए था नीरज पांडे सर से।

ये भी पढ़ें: ‘तो पंडित को पुजारी कर दो…’ ‘घूसखोर पंडत’ विवाद में में कूदे अनूप जलोटा, मेकर्स को दे डाली ऐसी सलाह

क्यों ट्रेलर के थंबनेल की हो रही आलोचना?

जहां लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है। वहीं, कुछ लोगों ने ट्रेलर के थंबनेल को देखकर निराशा जताई है। दरअसल, कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन ने दावा किया है कि थंबनेल को एआई से बनाया गया है। एक यूजर ने लिखा- सारा पैसा ट्रेलर बनाने में लगा दिया, इसलिए थंबनेल में एआई का इस्तेमाल करना पड़ा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- नेटफ्लिक्स ऐसी क्या मजबूरी थी कि एआई थंबनेल इस्तेमाल करना पड़ा। एक ने लिखा- भाई एआई को कम से कम इस तरह तो इस्तेमाल न करो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN