Home rss business hindi चंद घंटों में एलन मस्क के ₹8.52 लाख करोड़ स्वाहा, यह अंबानी...

चंद घंटों में एलन मस्क के ₹8.52 लाख करोड़ स्वाहा, यह अंबानी के नेटवर्थ से भी ज्यादा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्पेसएक्स के शेयरों में आई सुनामी के चलते दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क के 89.6 अरब डॉलर यानी 8.52 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। यह भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की जीवन भर की कमाई से कहीं अधिक है। अंबानी का नेटवर्थ 85.7 अरब डॉलर ही है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अब एलन मस्क का नेटवर्थ 687 अरब डॉलर पर आ गया है।

दरअसल एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के शेयर बुधवार को धराशायी हो गए। उनमें 13.61 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इससे एक दिन पहले ही मस्क समेत दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों के ऊपर डॉलर की बारिश हुई थी।

AI खर्च के कारण SpaceX के शेयरों में 13.6% की गिरावट

बुधवार को SpaceX के शेयरों में 13.6% की भारी गिरावट की AI पर खर्च में अचानक आई उछाल थी, जिसने निवेशकों को बेचैन कर दिया। हैरानी की बात यह है कि यह गिरावट उस समय आई, जब कंपनी की तिमाही कमाई उम्मीदों से बेहतर रही थी, लेकिन फिर भी निवेशकों का ध्यान बढ़ते खर्च पर ही टिका रहा।

IPO प्राइस से नीचे शेयर

लिस्ट होने के बाद मंगलवार को कंपनी की पहली रिपोर्ट में एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसका कैपेक्स छह गुना बढ़कर 18.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह आंकड़ा विश्लेषकों के अनुमानों से भी अधिक था और इस खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा AI पर खर्च किया गया।

हालांकि, कंपनी का शेयर मंगलवार को 125 डॉलर से कुछ ऊपर बंद हुआ, जो इसके 135 डॉलर के IPO प्राइस से काफी नीचे है। यह 12 जून को ट्रेडिंग शुरू होने के तुरंत बाद बने 200 डॉलर से अधिक के ऑल टाइम हाई से भी बहुत दूर है।

निवेशकों में डर

निवेशकों को डर है कि क्या बड़ी टेक कंपनियां अपने अरबों डॉलर के निवेश पर उचित रिटर्न दिखा पाएंगी। हालांकि SpaceX के अपने AI मॉडल को OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियों की तुलना में पीछे माना जाता है, फिर भी कंपनी खुद को एक वैकल्पिक क्लाउड सेवा प्रदाता के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह Nvidia की चिप्स की मदद से बना रही अपनी कंप्यूटिंग क्षमता को दूसरी कंपनियों को किराए पर दे रही है।

इन अरबपतियों को भी लगा झटका

अल्फाबेट, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट के चलते अन्य अरबपतियों की संपत्ति में भी सेंध लगी। दूसरे नंबर के रईस लैरी पेज की कुल संपत्ति में 11.5 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है। अब इनका नेटवर्थ 309 अरब डॉलर रह गया है। जेफ बेजोस के नेटवर्थ में 3.7 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है। इनके पास 292 अरब डॉलर की संपत्ति है। सर्गी ब्रिन ने भी 10.5 अरब डॉलर गंवाया है। उनका नेटवर्थ 288 अरब डॉलर रह गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN