Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘चलड़े चलड़े वाल’… क्या आप जानते हैं इंटरनेट पर सेंसेशन बने इस...

‘चलड़े चलड़े वाल’… क्या आप जानते हैं इंटरनेट पर सेंसेशन बने इस गाने का मतलब? पाकिस्तान से है खास कनेक्शन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/24/1200x900/Chalrey_Chalrey_Waal_1792864163408_4iUk_1792864174428_1TKe_f7c3db7c-4fee-4824-af53-427c83982cf5_qO1J.jpg

क्या आप ‘चलड़े चलड़े वाल’ गाने का मतलब जानते हैं? अगर नहीं तो जब आप इस गाने का मतलब समझ जाएंगे तो यकीन करिए आपको इस गाने से और भी ज्यादा प्यार हो जाएगा।

‘चलड़े चलड़े वाल’… सॉन्ग इस वक्त हर किसी को सिर पर चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर जहां भी देखो यही गाना छाया हुआ है। ये गना इतना ट्रेंड कर रहा है कि हर कोई इस पर रील बनाता नजर आ रहा है। ‘चलड़े चलड़े वाल’ के लिरिक्स समझ में न आने पर भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं। गायिका शांजी सिबल द्वारा गाए गए ‘चलड़े चलड़े वाल’ का एकॉस्टिक वर्जन इंस्टाग्राम पर बेहद पसंद किया जा रहा है। लेकिन क्या आप ‘चलड़े चलड़े वाल’ गाने का मतलब जानते हैं? अगर नहीं तो जब आप इस गाने का मतलब समझ जाएंगे तो यकीन करिए आपको इस गाने से और भी ज्यादा प्यार हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं ‘चलड़े चलड़े वाल’ गाने का मतलब।

‘चलड़े चलड़े वाल’ का हिंदी मतलब क्या है?

सबसे पहले जान लेते हैं कि इस गाने ‘चलड़े चलड़े वाल’ में एक लड़का अपनी प्रेमिका की नहीं बल्कि एक प्रेमिका अपने महबूब के हुस्न की तारीफ कर रही है। लोकगीत में प्रेमिका अपने आशिक के लुक को बहुत प्यार से परिभाषित कर रही है और कह रही है कि कैसे उसके प्रेमी की खूबसूरती के आगे सभी फेल हैं। इसके लिरिक्स का मतलब कुछ यूं समझा जा सकता है।

तू सांवल फूल कस्तूरी

इसका हिंदी मतलब- तुम सांवले रंग के ऐसे खूबसूरत फूल हो, जिसमें कस्तूरी जैसी खुशबू है।

तेरी थी गई बहु मशहूरी

इसका हिंदी मतलब- तुम्हारी खूबसूरती की शोहरत बहुत दूर तक फैल गई है।

झा-झा ते, हर झा ते, पाए देंदे लोक मिसाल

इसका हिंदी मतलब- जहां-जहां भी लोग तुम्हें देखते हैं, तुम्हारी खूबसूरती की मिसाल देते हैं।

चलरे/चलड़े चलड़े वाल, मोढ़े रखदा ऐ काली शाल

इसका हिंदी मतलब- तुम्हारे लहराते/घुंघराले बाल, तुमने कंधे पर काली शॉल रखे हुए हो।

हथ चे रत्ता रुमाल, तेरियां रीसां कौन करे

इसका हिंदी मतलब- हाथ में लाल रंग का रुमाल है, तुम्हारी बराबरी कौन कर सकता है? यानी तुम जैसा कोई दूसरा नहीं।

पाकिस्तान से है इस गाने का कनेक्शन

आपको बता दें कि ‘चलड़े चलड़े वाल’ गाना मूल रूप से एक सरायकी भाषा का एक फेमस लोकगीत है। ये भाषा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में बोली जाती है। खास बात ये है कि ये गाना आज इतना फेमस हो चुका है कि इस कई सिंगर्स में अपने अलग अंदाज में गाया है। इसमें फेमस पाकिस्तानी लोक गायक मोहम्मद हुसैन बंदियालवी और दिवंगत सरायकी सिंगर शफाउल्लाह खान रोखरी का नाम शामिल है। सबकी आवाज में इस गाने ने जादू बिखेर।

90 के दशक के क्लासिक गाने से हो रही है तुलना

बात दें कि ‘चलड़े चलड़े वाल’ की तुलना 90 के दशक के क्लासिक गाने ‘ना कजरे की धार’ से हो रही है। ‘चलड़े चलड़े वाल’ सुनते ही कई लोगों ने इसकी धुन और बारीकियों को इस पारंपरिक लोकगीत से जोड़कर देखा। हालांकि, इन दोनों गानों के बीच कोई ऑफिशियल क्रेडिट का जिक्र नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN