Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार चलो बुलावा आया है माता ने…जानिए किस गीतकार ने लिखा था ये...

चलो बुलावा आया है माता ने…जानिए किस गीतकार ने लिखा था ये गीत, इस सिंगर ने अपनी आवाज से अमर कर दिया

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/0d4a9231-4fba-482a-baf0-2b8b2cc0a1ae_1791824959766_zcHk_1791824972134_ATMX_09a7808e-21b4-49a6-8540-8bd88d9c1f1b_4M6l.png

क्या आप जानते हैं भक्ति गीत ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ गाना किस गीतकार ने लिखा और किस सिंगर ने इस खूबसूरत गाने को आवाज दी थी? चलिए हम आपको बताते हैं।

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गीत बने जिसमें भगवान के लिए भक्ति देखी गई है। देवी-देवताओं पर लिखे इन गानों ने ऑडियंस पर अलग छाप छोड़ी। जैसे फिल्म अमर अखबर एंथनी में साईंबाबा पर बना गाना ‘शिरड़ी वाले साईं बाबा’, भगवान शिव पर तो ऐसे कई गाने बने। इनमें से एक ऐसा भी गाना है जो आज भी माता के जागरणों में सुना जाता है। ये गाना है ‘चलो बुलाया आया है माता ने बुलाया है’। इस गाने के बिना जैसे माता का जागरण, नवरात्रि की धूम अधूरी मानी जाती है। ये गाना साल 1983 में राजेश खन्ना की फिल्म अवतार का है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को किस गीतकार ने लिखा और किस सिंगर ने गाया था?

इस गीतकार ने लिखा था ये भक्ति गीत

साल 1983 राजेश खन्ना और शबाना आजमी की फिल्म ‘अवतार’ रिलीज हुई थी। वैसे तो ये भगवान की भक्ति फिल्म नहीं थी, लेकिन इस एक गाने ने ऑडियंस पर अलग छाप छोड़ी थी। ये गाना था ‘चलो बुलाया आया है माता ने बुलाया है’। गाने के वीडियो में राजेश खन्ना माता के दरबार जाते हुए दिखाई देते हैं। गाना जब बजता है आप अपने आप ही माता की भक्ति में डूब जाएंगे। ये गाना आनंद बक्शी ने लिखा था जो पहले ही इंडस्ट्री में सदाबहार गीत लिखने के लिए मशहूर हैं। वो आनंद बक्शी ही थे जिनकी कलम से निकला, ‘रूप तेरा मस्ताना’, ‘सावन का महीना’, ‘एक अजनबी हसीना से’, ‘प्यार दीवाना होता है’, ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ जैसे यादगार गाने लिखे। उन्होंने ही माता पर ये गाना लिखा था जो खूब हिट हुआ।

सिंगर ने ये गाना खास बना दिया

अवतार फिल्म के गाने ‘चलो बुलाया आया है माता ने बुलाया है’ के बोल तो आनंद बक्शी ने लिखे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को आवाज एक ऐसे सिंगर ने दी थी जो खुद को एक बड़ा माता का भक्त मानते थे। उनके बिना माता के जागरण के गीत अधूरे लगते। उस सिंगर का नाम है नरेंद्र चंचल। उन्होंने महेंद्र कपूर और आशा भोसले के साथ मिलकर ये गाना गया था। उनके नाम कई ऐसे ही भक्ति गीत शामिल हैं।

फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना

फिल्म अवतार में कुल 6 गाने थे। ‘गानों के बोल थे ‘उपरवाले तेरा जवाब नहीं’, ‘ये सारी दुनिया है आती जाती’, ‘यारो उठो, चलो भागो, दौड़ो’, ‘दिन महीने साल गुजरते जाएंगे’,’जिंदगी मौज उड़ाने का नाम है’ और ‘चलो बुलावा आया है’। ये सभी गाने पसंद किए गए थे। लेकिन माता पर बना गाना ‘चलो बुलावा आया है’ सालों बाद भी ऑडियंस के बीच मशहूर है। नवरात्रि, माता के जागरण में अक्सर ये गाना सुनाई देता है। नरेंद्र चंचल ने अपने कई जागरणों में इस गाने को गया था। आज भी ये गाना खास है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN