Source :- LIVE HINDUSTAN

चाय के साथ रस्क एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। ज्यादातर लोग सुबह या फिर शाम की चाय के साथ इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन ये रस्क सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इस आर्टिकल में रस्क बनने की एक वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसे देख आपका सिर चकरा जाएगा। 

रस्क ज्यादातर घरों में सुबह या शाम की चाय के साथ खाए जाते हैं। मीठे इलायची फ्लेवर वाले रस्क का स्वाद काफी अच्छा होता है। कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को भी स्नैक्स के तौर पर रस्क खिला देते हैं। हल्की भूख को शांत करने के लिए रस्क एक ऐसा नाश्ता है जो हर घर में पसंद किया जाता है। कुरकुरा, हल्का मीठा और चाय में डुबोकर इसे खाने का अलग ही मजा होता है। पर क्या आप जानते हैं स्वाद में बेहतरीन लगने वाला रस्क सेहत को खूब नुकसान पहुंचाता है। रोजाना अगर आप इसे खाना पसंद करते हैं तो फौरन इसे खाना छोड़ दें। इस बनाने का तरीका बहुत ज्यादा अनहेल्दी है जिसे देखकर किसी का भी दिमाग चकरा सकता है।

वीडियो देख चकरा जाएगा दिमाग

वीडियो में रस्क बनाने का तरीका दिखाया गया है। जिसमें आटा लगाने से लेकर बेकिंग तक का पूरा प्रोसेस शेयर किया है। आटा लगाने के प्रोसेस को देखे तो ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि रस्क सेह के लिए नुकसानदायक हैं। रस्क का आटा लगाने के लिए इस वीडियो में मशीन का इस्तेमाल किया गया है। इस मशीन में शुरूआत में देखा जा सकता है कि कुछ तेल या पानी में ब्रेड के साइड्स पड़े हुए हैं। फिर इसमें ढेर सारी चीनी और एक टिन भर कर तेल डाला गया है। इस मिक्स में मैदा मिलाई गई है और फिर से खूब सारा तेल डाला गया। आटे में थोडा पानी मिलाया गया और फिर जब मशीन से ये तैयार हो गया तो हाथों का इस्तेमाल करके आटे के छोटे-छोटे टुकड़े बनाए गए हैं फिर उन टुकड़ों को तौल कर ब्रेड बनाई गई। इस ब्रेड को रस्क की शेप देकर फिर से बेक किया गया और बाजार में मिलने वाला रस्क तैयार हो गया।

रस्क खाने के नुकसान

रस्क कई सारी शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। दरअसल, रस्क बनाने के लिए रिफाइंड तेल, मैदा, चीनी का इस्तेमाल भारी मात्रा में किया जाता है। इसके अलावा इसमें ग्लूटेन की क्वालिटी अच्छी नहीं होती। ऐसे में रस्क खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और डायबिटीज का खतरा हो सकता है। इसके अलावा रोजाना रस्क खाने से आपकी आंत में खराब बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है जिससे इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है और पाचन से जुड़ी समस्याओं का खतरा हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN