Home LIFESTYLE NEWS HINDI चावल को पकाकर बनाएं ये मिठाई, भगवान जगन्नाथ को लगता है भोग

चावल को पकाकर बनाएं ये मिठाई, भगवान जगन्नाथ को लगता है भोग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bhog for Kanha: भगवान जगन्नाथ के भक्त हैं और उनके भोग का स्वाद जुबान पर रहता है तो इस बार घर पर इस खास चावल की मिठाई को बनाकर घर में कान्हा को भोग लगाएं और घर वालों के साथ ही खुद भी खाएं। नोट कर लें आसानी से बन जाने वाली ये मिठाई।

भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पूरे 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाता है और ये प्रसाद भक्तों में बांटा जाता है। इन भोग का स्वाद बिल्कुल अनूठा होता है। ऐसे ही भगवान जगन्नाथ के 56 भोग से इंस्पायर होकर आप घर में चावल से बनी ये मिठाई तैयार कर अपने कान्हा को भोग में लगा सकती हैं। जिन घरों में कान्हा को हर रोज भोग लगता है वो कुछ ना कुछ स्पेशल व्यंजन कन्हैया को खिलाते हैं। ऐसे में ये आसानी से बन जाने वाली चावल की मिठाई का भोग आप भी अपने भगवान को घर में लगा सकते हैं। नोट कर लें आसानी से बन जाने वाली टेस्टी चावल की मिठाई बनाने की रेसिपी।

चावल की मिठाई बनाने की सामग्री

आधा कप दही

आधा कप दूध

तीन चम्मच चीनी

चुटकीभर हल्दी

तीन चम्मच कोकोनट पाउडर

एक चम्मच देसी घी

एक चम्मच ईनो

केसर वाला दूध दो कप

दो चम्मच चीनी

केसर के धागे

आधा चम्मच इलायची पाउडर

चावल की मिठाई बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले चावलों को अच्छी तरह से धोकर तीन से चार घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  • तीन से चार घंटे के बाद जब चावल अच्छी तरह से भीग जाएं तो मिक्सी के जार में भीगे चावल, दही, दूध, चीनी हल्दी, नारियल पाउडर डालकर स्मूद बैटर तैयार कर लें।
  • ग्राइंडर जार में तय मात्रा में सारी चीजों को डालें।
  • पीसकर बिल्कुल स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
  • तैयार पेस्ट में देसी घी डालें और मिक्स करने के बाद थोड़ा सा ईनो डालकर हल्का सा चलाएं।
  • चावल के इस पेस्ट को छोटे साइज की कटोरियों में भरें।
  • कटोरियों में चावल का तैयार पेस्ट डालने से पहले घी से हल्का सा ग्रीस कर लें।
  • स्टीमर या किसी भगोने में पानी भरकर गर्म करें और ऊपर से स्टील की छेद वाली थाली रखकर ऊपर से ढंक दें।
  • 15 मिनट में स्टीम करें और बस तैयार हो जाएंगे मीठे चावल के केक।
  • चावल को पकाने के बाद साइड में रख दें।
  • अब भगोने में दूध उबालें। उबलने के बाद उसमे आठ से दस केसर के धागे डालें और साथ ही इलायची पाउडर और चीनी डालकर पकाएं।
  • इस दूध को तब तक पकाएं जब तक कि ये आधा ना हो जाए।
  • बस तैयार पके हुए चावलों को इसी दूध में डालें और करीब दस मिनट तक और पकाएं।
  • गैस की फ्लेम को बंद करें और टेंपरेचर को नॉर्मल हो जाने दें।
  • फिर फ्रिज में रखकर ठंडा करें और भगवान को भोग लगाने के साथ ही सबको परोसें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN