Source :- LIVE HINDUSTAN
किचन के गंदे और चिपपिचे इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड की सफाई करनी है तो भूलकर भी पानी वाले कपड़े का इस्तेमाल ना करें। इन 4 चीजों की मदद से क्लीनिंग करेंगे तो करंट लगने का डर नहीं होगा और स्विच भी नये जैसे चमकने लगेंगे।
किचन के स्विच बोर्ड तेल के धुएं से चिपचिपे हो जाते हैं। इनकी सफाई सूखे कपड़े से की जाए तो चिपचिपापन नहीं जाता। तेल का जिद्दी दाग स्विच बोर्ड पर चिपक जाता है और इसकी सफाई की ज्यादा जरूरत होती है। लेकिन समस्या है कि इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को गीले कपड़े या साबुन लगे गीले कपड़े से पोंछना खतरे की घंटी है। अगर गलती से भी पानी स्विच बोर्ड के अंदर चला गया तो ना केवल स्विच बोर्ड में खराबी आ जाएगी बल्कि करंट लगने का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में काफी सारे लोगों को समझ नहीं आता कि आखिर इन चिपचिपे स्विच बोर्ड की सफाई कैसे करें।
किचन के गंदे स्विच बोर्ड की सफाई के लिए आप इन 4 चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। जिसे पानी भी नहीं छूना पड़ेगा और बिना करंट लगने के डर के आप आराम से स्विच बोर्ड की सफाई कर पाएंगी। लेकिन ध्यान रहे कि जब भी स्विच बोर्ड की सफाई करनी हो तो रबर के चप्पल जरूर पहनें। नोट कर लें हैक…
सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें
स्विच बोर्ड को साफ और चमकदार बनाना है और सारा चिपचिपापन दूर करना है तो सैनिटाइजर बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन ध्यान रहे कि डायरेक्ट स्विच बोर्ड के ऊपर सैनिटाइजर का स्प्रे नहीं करना है। हमेशा सबसे पहले किसी पोंछने वाले साफ कपड़े के ऊपर सैनिटाइजर स्प्रे करें और फिर उसको स्विच बोर्ड पर रगड़ें। चिपचिपी, काली गंदगी आराम से साफ होगी और करंट लगने का डर भी नहीं रह जाएगा।
नेलपॉलिश रिमूवर से करें सफाई
नेलपॉलिश रिमूवर भी किचन के गंदे, चिपचिपे स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए बड़े काम के हैं। मार्केट से नेलपॉलिश रिमूवर की शीशी ले आएं और किसी साफ तौलिया या माइक्रोफाइबर कपड़े को भिगो लें। फिर इसकी मदद से आराम से सारे स्विच बोर्ड को साफ कर लें। बिना करंट के डर के और बिना पानी लिक्विड के इस्तेमाल के सारे बिजली के बटन साफ हो जाएंगे।
सस्ते वाइप्स का करें यूज
मार्केट में सस्ते वेट वाइप्स आराम से मिल जाते हैं। इन सस्ते वेट वाइप्स को आप बिजली के स्विच बोर्ड साफ करने के लिए इस्तेमाल में ले आएं। या फिर नेलपॉलिश रिमूवर के कॉटन पैड्स भी मार्केट में मिल जाते हैं। 20-30 में मिलने वाले एक डिब्बी को खरीद लें और आराम से किचन के इलेक्ट्रिक बोर्ड को साफ करने के लिए इस्तेमाल में लाएं।
टूथपेस्ट करेगा मदद
गंदे स्विच बोर्ड को बिना करंट के डर के साफ करना है तो टूथपेस्ट भी मदद करेगा। किसी भी व्हाइट टूथपेस्ट जैसे कोलगेट लें और इसे पुराने टूथब्रश पर लें।फिर स्विचबोर्ड पर रगड़ें। ब्रश की मदद से कोने-कोने में जमा गंदगी साफ हो जाएगी। बस अच्छी तरह से रगड़ने के बाद साफ-सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ दें। सारी गंदगी मिनटों में साफ हो जाएगी और सारे स्विच बोर्ड बिल्कुल नये जैसे चमकने लगेंगे।
इस बात का ध्यान रखें कि स्विच बोर्ड की सफाई के दौरान बिजली का मेन कनेक्शन कटा हुआ हो या फिर एमसीबी को गिरा दें। जिससे डायरेक्ट करंट का फ्लो तारों में ना रहे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




