Home LIFESTYLE NEWS HINDI चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं डार्क सर्कल्स? अपनाएं ये घरेलू आयुर्वेदिक...

चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं डार्क सर्कल्स? अपनाएं ये घरेलू आयुर्वेदिक उपाय

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आजकल आंखों के नीचे काले गहरे दिखना बहुत कॉमन बात होती जा रही है। हम सभी के बिगड़े हुए डेली रूटीन की वजह से ये समस्या रोजान बढ़ रही है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं।

आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी है कि ज्यादातर लोग रोजाना देर रात तक जगते हैं। ये बहुत ही कॉमन हैं। कई लोग काम के सिलसिले में जाग रहे होते हैं, तो कई वेब सीरीज और मूवी बिंज वॉच करने के चक्कर में नहीं सोते हैं। जब अक्सर लोग ऐसा करते हैं तो इससे शरीर से पहले स्किन पर असर दिखने लगता है। रोजाना देर तक जागने से आंखों के नीचे गहरे काले गड्ढे दिखने लगते हैं। इस समस्या की वजह से कई बार आंखें अंदर की ओर धंसी हुई और लाल भी दिखती हैं। इन काले घेरों से निपटने के लिए आप आयुर्वेदिक रेमेडीज को अपना सकती हैं। यहां देखिए डार्क सर्कल की समस्या होने पर अपनाई जाने लायक आयुर्वेदिक रेमेडी।

डार्क सर्कल से निपटने के लिए सामग्री

-2 बादाम

-कच्चा दूध (बादाम भिगोने के लिए)

– 2 चुटकी मुलेठी पाउडर

डार्क सर्कल से निपटने के लिए आयुर्वेदिक रेमेडी बनाने का तरीका

  • इस रेमेडी को अपनाने के लिए सबसे पहले दो बादाम को कच्चे दूध में 5 से 7 घंटे के लिए भिगोकर रखें। ऐसा करने से बादाम का छिलका आसानी से उतर जाएगा।
  • जब बादाम का छिलका उतार जाए, तो उसी दूध के साथ बादाम को अच्छी तरह पीस लें। एक स्मूद पेस्ट होना चाहिए। फिर इस पेस्ट में 2 पिंच मुलेठी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब ये पेस्ट स्किन पर लगाने के लिए तैयार है। (आप इस पेस्ट को चकले पर घिसकर तैयार कर सकते हैं। )

कैसे लगाएं

  • इस रेमेडी को अप्लाई करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद तैयार मिक्स को आंखों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं।
  • इस पैक को अच्छी तरह से लगाने के बाद इनर कॉर्नर से आउटर कॉर्नर तक बहुत धीरे-धीरे और हल्के हाथों से मसाज करनी है। लगभग 5 मिनट तक हल्के सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • इसके बाद इसे 1 घंटे के लिए लगा रहने दें। 1 घंटे बाद चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें कर लें।

पैक में इस्तेमाल चीजों के फायदे

बादाम- बादाम विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। बादाम का तेल त्वचा को नमी देने में मदद कर सकता है।

कच्चा दूध- त्वचा को कुछ समय के लिए मुलायम महसूस करा सकता है। इसमें लैक्टिक एसिड की मात्रा होती है, जिससे मुहांसे, दाग या टैनिंग हटाने में मदद मिलती है।

मुलेठी पाउडर- इसमें ऐसे यौगिक होते हैं जो त्वचा में मेलेनिन बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ त्वचा संबंधी समस्याओं में मुलेठी का अर्क पिगमेंटेशन कम करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। इसे आंखों के अंदर न जाने दें। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN