Home LIFESTYLE NEWS HINDI चेहरे पर गुलाबी निखार चाहिए? रोज पीनी शुरू करें 3 चीजों से...

चेहरे पर गुलाबी निखार चाहिए? रोज पीनी शुरू करें 3 चीजों से बनी ये ड्रिंक, फर्क साफ दिखेगा!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चेहरे पर नेचुरल पिंक ग्लो चाहिए तो 3 चीजों से बनी ये नेचुरल ड्रिंक पीना शुरू करें। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये ड्रिंक स्किन को अंदर से ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में मदद करती है, साथ ही हाइड्रेशन को भी सपोर्ट करती है।

ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा के लिए बाहरी देखभाल के साथ-साथ डाइट और हाइड्रेशन पर ध्यान देना भी जरूरी है। ऐसे में अगर प्रॉपर स्किनकेयर रूटीन फॉलो करने के बाद भी आपका चेहरा डल नजर आ रहा है तो ये होममेड ड्रिंक आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चुकंदर, सौंफ और तुलसी के पत्तों से बनी ये ड्रिंक विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है। इससे चेहरे पर निखार आता है और हाइड्रेशन के कारण स्किन ज्यादा प्लंप और सॉफ्ट भी नजर आती है। अगर आप ग्लोइंग स्किन के लिए कोई सिंपल और इफेक्टिव नुस्खा ढूंढ रहे हैं तो ये ड्रिंक पीना शुरू कर सकते हैं। कुछ ही दिनों के रेगुलर इस्तेमाल से आपको अपने चेहरे पर असर साफ नजर आएगा। तो चलिए फटाफट से जान लेते हैं इसे बनाना कैसे है-

पिंक ग्लो ड्रिंक बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

  • चुकंदर- 1/2 छोटा
  • सौंफ- आधा चम्मच
  • तुलसी- 5-7 पत्ते
  • पानी- 1 गिलास
  • आधे नींबू का रस- ऑप्शनल

ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे बनाएं ड्रिंक

चेहरे पर गुलाबी निखार चाहिए तो रोजाना ये ड्रिंक पीना शुरू करें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक चुकंदर को छीलकर छोटी-छोटी स्लाइसेज में काट लें। अब एक पैन में पानी चढ़ाएं। इसमें सौंफ, चुकंदर के टुकड़े और ताजा तुलसी के पत्ते धो कर डाल दें। इन्हें मीडियम टू लो फ्लेम पर 10 मिनट के लिए अच्छी तरह उबलने दें।

जैसे ही पानी का रंग हल्का गुलाबी होने लगे और पानी में तुलसी और सौंफ की खुशबू आने लगे, तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें। इसे हल्का ठंडा होने दें, फिर एक गिलास में छान लें। स्वाद और एकस्ट्रा बेनेफिट्स के लिए आप इसमें आधा नींबू का रस भी मिला सकते हैं। कोशिश करें कि ताजा बनाकर ही पीएं।

रोजाना कब पीनी है ये ड्रिंक?

ये ड्रिंक आप रोजाना सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इसे पीने के लगभग आधा या एक घंटे बाद ही नाश्ता करें। लेकिन अगर आपको पेट में एसिडिटी, दर्द या किसी तरह की समस्या महसूस होती है तो इसे खाली पेट पीना अवॉइड करें। ऐसी स्थिति में आप नाश्ते के बाद ये ड्रिंक ले सकते हैं।

स्किन के लिए कैसे फायदेमंद हो सकती है ये ड्रिंक?

  • चुकंदर में मौजूद न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स ओवरऑल स्किन हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद करते हैं। इससे चेहरे की डलनेस कम होती है।
  • स्किन पर एक हेल्दी निखार देखने को मिलता है।
  • ये ड्रिंक स्किन की हाइड्रेशन को सपोर्ट करती है, जिससे स्किन ज्यादा सॉफ्ट और प्लंप नजर आती है।
  • स्किन को अंदर से न्यूट्रीशन देने का काम करती है।
  • नियमित पीने से चेहरे पर गुलाबी निखार नजर आ सकता है।

किन लोगों को अवॉइड करनी चाहिए?

अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है, बीपी लो रहता है या चुकंदर खाने से एलर्जी या पेट से जुड़ी समस्या होती है, तो ये ड्रिंक पीना अवॉइड करना चाहिए। गर्भवती महिलाएं या किसी बीमारी के लिए नियमित दवाई लेने वालों को भी इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN