Home LIFESTYLE NEWS HINDI चेहरे पर वैक्सिंग जैसा असर दिखाता है ये फेस पैक, डेड स्किन...

चेहरे पर वैक्सिंग जैसा असर दिखाता है ये फेस पैक, डेड स्किन के साथ रोएं भी निकल जाएंगे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए पार्लर के चक्कर लगाती हैं लेकिन मनचाही चमक नहीं दिखती है तो घर में बना ये फेस पैक लगाएं। जो ना केवल ग्लो देगा बल्कि चेहरे पर उगे अनचाहे बालों को भी हटाएगा। जिससे चेहरा ज्यादा सॉफ्ट और चमकदार नजर आने लगेगा।

चेहरे पर चमक लाने के लिए पार्लर जाकर पैसे खर्च करो लेकिन मनचाहा असर नहीं दिखता। कारण है स्किन पर दिखने वाले छोटे महीन बाल जो अक्सर स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग नहीं दिखने देते। ऐसे में हर बार पार्लर जाकर फेस वैक्स के पैसे खर्च करना हर लड़की के बजट में फिट नहीं होता। तो ये घरेलू नुस्खा काम करेगा। घर में बना ये फेस पैक ना केवल डेड स्किन रिमूव करेगा बल्कि चेहरे पर उगे छोटे-महीन बालों को भी आसानी से निकाल देगा। जिससे चेहरा और भी ज्यादा सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखेगा। तो एक ही फेस पैक से डेड स्किन भी निकलेगा और वैक्सिंग भी हो जाएगा। सीख लें बनाने का तरीका।

डेड स्किन और अनवान्डेट फेशियल हेयर साथ में निकालने का तरीका

डेड स्किन के साथ चेहरे के अनचाहे बालों को साथ में निकालने के लिए बस ये इंस्टेंट फेस पैक बनाकर रेडी कर लें। इस फेस पैक को बनाने के लिए बस 4 चीजों की जरूरत होगी।

चीनी

कॉफी

हल्दी पाउडर

नींबू का रस

और, पील ऑफ मास्क

सबसे पहले किसी छोटे से पैन में एक से दो चम्मच चीनी को लें। इसमे एक चम्मच ऑर्गेनिक हल्दी डालें। साथ ही एक से दो चम्मच कॉफी पाउडर भी लें। अब इसमे नींबू का रस दो चम्मच के करीब डाल दें। साथ में थोड़ा सा पानी डाल दें। सारी चीजों को मिक्स करें और गैस की धीमी फ्लेम पर इसे पका लें। चीनी और नींबू पकेंगे तो वो नेचुरल वैक्स की तरह काम करेंगे। वहीं कॉफी भी हल्दी के साथ घुलकर अपने तत्व छोड़ेगे। जिससे स्किन ग्लोइंग बनेगी और स्किन पर से दाग-धब्बे भी कम होंगे। जब ये होममेड वैक्स पककर गाढ़ी हो जाए तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें।

अब इस वैक्स कम फेस पैक को किसी कांच के बाउल में निकाल लें और साथ में इसमे कोई सा भी फील ऑफ फेस मास्क मिला लें। जिससे इस फेस पैक को बेस मिल जाए और ये स्किन पर लगाने पर आसानी से छूट सके।

बस चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन करें और तैयार होममेड फेस पैक को लगाएं। जब ये अच्छी तरह से सूख जाए बालों के अपोजिट डायरेक्शन में खींचकर निकाल लें।

ऐसा करने से चेहरे के छोटे महीन रोएं जो काले से दिखते हैं और चेहरे के ग्लो को कम करते हैं वो भी निकल जाएंगे और फेस सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखने लगेगा।

डिस्क्लैमर- ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN