Home LIFESTYLE NEWS HINDI छोटे से गमले में उगाएं खूबसूरत हरसिंगार, जानें परिजात का पौधा लगाने...

छोटे से गमले में उगाएं खूबसूरत हरसिंगार, जानें परिजात का पौधा लगाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अक्टूबर के महीने में हरसिंगार के फूल खिलते हैं, जो अपनी खूबसूरती और खुशबू के लिए जाने जाते हैं। अगर आप घर के गमले में इस पौधे को लगाना चाहते हैं, तो यहां सही तरीका जानें।

अक्टूबर का महीना मतलब हरसिंगार की खूबसूरती और खुशबू आसमान से लेकर जमीन तक बिखरी हुई। हरसिंगार को परिजात का पौधा भी कहा जाता है और इसके सफेद रंग के फूल देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। नारंगी डंडी और सफेद फूल अपनी सुंदरता से किसी का भी मन मोह सकते हैं। हरसिंगार के पौधे को अक्सर लोग गार्डन या फिर गमले में लगा लेते हैं लेकिन कुछ लोग इसे खुली जगहों पर लगाना ही पसंद करते हैं। अगर आप हरसिंगार के पौधे को गमले में लगाना चाहते हैं, तो हम आपको स्टेप बाय स्टेप तरीका बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से पौधे को लगा लेंगे और वह अच्छे से बढ़ेगा।

गमले की मिट्टी करें तैयार

गमला थोड़ा बड़ा लें और हरसिंगार के लिए ऐसी मिट्टी बेहतर रहती है जिसमें पानी जमा न हो। मिट्टी में सामान्य गार्डन सॉयल के साथ थोड़ी रेत और जैविक खाद मिला सकते हैं। इससे मिट्टी भुरभुरी रहती है और जड़ों तक हवा आसानी से पहुंचती है। गमले में नीचे ड्रेनेज होल जरूर बना लें।

पौधे की कटिंग या पौधा

बीज से पौधा लगाएंगे तो सालों लग जाएंगे लेकिन वह निकलेगा नहीं। इसलिए किसी नर्सरी से पौधे की कटिंग या फिर जड़ वाला पौधा लेकर आए और उसे मिट्टी में लगा दें। मिट्टी में पौधे को करीब 6 इंच तक दबाकर लगाएं।

धूप और पानी का रखें खास ध्यान

परिजात के पौधे के गमले को ऐसी जगह रखें, जहां रोजाना करीब 5 से 6 घंटे तक सीधी धूप पहुंच सके। बहुत ज्यादा छायादार जगह पर रखने से पौधे की ग्रोथ कम हो सकती है। हरसिंगार को बहुत ज्यादा पानी पसंद नहीं होता। मिट्टी की ऊपरी परत सूखी नजर आए, तभी पानी दें। लगातार गीली मिट्टी रहने से जड़ों में सड़न की समस्या हो सकती है।

खाद्य भी डालना है जरूरी

परिजात के पौधे में अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फूलों के लिए समय-समय पर खाद डालना जरूरी है। आप हर महीने करीब एक बार पौधे में जैविक खाद डाल सकते हैं। इसके लिए वर्मी कम्पोस्ट, पुरानी गोबर की खाद या घर पर तैयार की गई जैविक खाद का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा चाय पत्ती का पानी भी पौधे के लिए फायदेमंद हो सकता है।

पौधे की छटाई करें

जब पौधे में फूल आने लगे तब उसकी छटाई करें। सर्दियों के अंत या शुरुआती वसंत में फूल खत्म होने के बाद पौधे की कटाई करनी चाहिए, इससे अच्छी ग्रोथ होती है। बस फिर कुछ महीनों में हरसिंगार का पौधा बड़ा हो जाएगा और उसमें फूल आने लगेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN