Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/15/1200x900/rvv_1789496388052_jGfz_1789496399286_QsBx_e584d93d-e53d-468f-829b-22eee3678349_lSyI.jpgमनोज तिवारी और रवि किशन दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार हैं और फिलहाल दोनों पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं। अब दोनों को लेकर आम्रपाली दुबे ने एक किस्सा बताया है।
बिग बॉस 20 का मंगलवार का एपिसोड काफी मजेदार रहा। शुरुआत आम्रपाली दुबे और माही विज की लड़ाई से हुई जहां खाने को लेकर एक छोटे से मुद्दे को इतना बड़ा बना दिया कि दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने आ गईं। आम्रपाली ने साफ बोल दिया कि वह जब किचन में खाना बना रही हों तो उन्हें कोई दखलअंदाजी नहीं चाहिए। खैर इस लड़ाई के बाद आम्रपाली एक दिलचस्प किस्सा बताती हैं मनोज तिवारी और रवि किशन का।
मनोज और रवि किशन का किस्सा
अब ये तो सब जानते हैं कि एक वक्त में मनोज और रवि के बीच क्या राइवलरी थी। तो आम्रपाली दोनों की फिल्म की एक शूटिंग का किस्सा बताते हैं। आम्रपाली, मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी से बात करती हैं और फिर कहती हैं कि मैं तुम्हें एक किस्सा बताती हूं।
जब पहले पंच मारने के पीछे दोनों खड़े रहे
आम्रपाली बोलती हैं, एक फिल्म थी जिसमें मनोज जी ने पुलिस का किरदार निभाया था और रवि किशन ने गुंडे का। अब दोनों के बीच फाइट सीक्वेंस था, लेकिन पूरे दिन शूटिंग रुकी थी। इस बात पर कि सबसे पहला पंच कौन मारेगा। मनोज भैया बोलते हैं कि पुलिस आई है तो पुलिस मारेगी। लेकिन रवि भैया बोलते हैं कि जब डायलॉग है कि मेरे बिना यहां का पत्ता भी नहीं हिलता तो मुझे कौन मारेगा फिर। अब काफी समय तक शूटिंग रुकी रही। फिर पता है बीच में कौन आया…दिनेश जी। दिनेश जी ने कहा कि मैं बीच में आऊंगा रोकने और आप दोनों का पंच मुझे पड़ेगा और फिर आप दोनों लड़ना।
इसके बाद सब बोलते हैं कि वाह दिनेश जी वाह।
कैप्टेंसी टास्क में मचा बवाल
खैर इस बातचीत के बाद कैप्टेंसी टास्क होता है और इस दौरान घरवालों को 2 टीम एक महिला और एक पुरुष टीम में बांट दिया जाता है। अब पहले राउंड में टास्क के दौरान अरिश्फा खान और स्काउट के बीच लड़ाई हो जाती है। अरिश्फा जहां स्काउट के गेमिंग प्रोफेशन पर सवाल खड़े करती हैं तो स्काउट भी उन्हें टिक टॉक वीडियोज में डांस करने वाली बोलती हैं। इतना ही नहीं युंग भी फिर स्काउट के सपोर्ट में आते हैं और अरिश्फा से लड़ते हैं।
हालांकि जब ईशा रिखी, स्काउट को चुप रहने को बोलती हैं तो फिर स्काउट को बुरा लग जाता है और वह रोने लगते हैं। लेकिन फिर वह कैमरे के सामने आकर बोलते हैं कि अगर मैं गलत हूं तो मुझे निकाल दो, लेकिन अगर वो गलत है तो तुम लोग जानते हो क्या करना है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




