Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/Amitabh_and_Nana_1791980600028_7JxR_1791980608798_9Sf6_1fe9c18f-d5bb-4837-8aeb-3a123c95538a_S5DY.jpgनाना पाटेकर के ढेरों किस्से हैं, ऐसा ही एक किस्सा एक्टर कमलेश सावंत ने सुनाया। कमलेश ने फिल्म दृश्यम में इंस्पेक्टर गायतोंडे का रोल किया था।
लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। फिल्म ‘दृश्यम’ में इंस्पेक्टर गायतोंडे का किरदार निभा चुके एक्टर कमलेश सावंत ने एक हालिया इंटरव्यू में नाना पाटेकर का एक यादगार किस्सा सुनाया। कमलेश सावंत ने बताया कि नाना पाटेकर ने एक बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए एक फिल्म में उनसे सिर्फ एक रुपये ज्यादा फीस मांगी थी। कथित तौर पर उन्हें यह फीस दी भी गई थी और उन्होंने फिल्म में अमिताभ के साथ स्क्रीन शेयर की।
‘बच्चन साहब के साथ काम करूंगा तो..’
एक्टर कमलेश सावंत ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा, “मैंने एक फिल्म में उनके साथ काम किया था, लेकिन बदकिस्मती से मेरा उनके साथ एक भी सीन नहीं है।” कमलेश ने कहा कि उन्हें कभी-कभी इस बात का दुख होता है। एक्टर ने बताया, “हमने उन्हें काम करते देखा है और उनकी कई कहानियां भी सुनी हैं। कमलेश ने बताया, “मैंने सुना है कि एक बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए उन्होंने सिर्फ उनसे 1 रुपये ज्यादा फीस मांगी थी। उन्होंने कहा था- बच्चन साहब के साथ काम करूंगा तो उनसे एक रुपये फीस ज्यादा लूंगा।”
अमिताभ से 1 रुपये ज्यादा फीस
इसके बाद कमलेश सावंत ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस किस्से में कितनी सच्चाई है, लेकिन कहते हैं कि अमिताभ बच्चन को उस फिल्म के लिए एक करोड़ रुपये फीस मिली थी, वहीं नाना पाटेकर को एक करोड़ एक रुपये फीस मिली थी। कमलेश सावंत को नाना पाटेकर के गुजर जाने का बहुत दुख था और इंडस्ट्री को कहीं से कहीं लेकर आ गए नाना पाटेकर को याद करते हुए कमलेश ने बताया कि कैसे एक वक्त था जब पूरा बॉलीवुड सिर्फ डांस और म्यूजिक पर बेस्ड था, लेकिन फिर दमदार डायलॉग्स वाला ट्रेंड नाना पाटेकर लेकर आए।
नाना की एक्टिंग की यह थी ताकत
कमलेश सावंत ने कहा, “एक वक्त था जब पूरे बॉलीवुड का फोकस सिर्फ डांस और म्यूजिक पर था, लेकिन फिर धीरे-धीरे यह डायलॉग्स पर शिफ्ट हो गया। उस युग की शुरुआत नाना पाटेकर ने की थी। लोग उनके हर डायलॉग पर ताली बजाया करते थे।” दृश्यम फेम एक्टर ने बताया, “मैंने गणेश टॉकीज और जय हिंद टॉकीज में उनके डायलॉग्स के प्रति दीवानगी को खुद महसूस की है। लोग उनकी फिल्में कई बार देखते थे। उनके डायलॉग्स सुनकर वो पागल हो जाते थे। यही नाना पाटेकर की ताकत थी।” कमलेश ने बताया कि नाना की ताकत यह थी कि वह खचाखच भरे थिएटर में भी सन्नाटा छा जाता था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




