Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/06/1200x900/mdp_1780744204860_1780744233547_22b61e71-3614-46e5-b8d9-7e5de77dfd17.jpgनाना पाटेकर को लेकर एक्ट्रेस मधु ने एक एक्सपीरियंस शेयर किया है। मधु ने कहा कि नाना ने एक सीन के दौरान उन्हें थप्पड़ मार दिया था और उनके आंसू निकल गए थे।
नाना पाटेकर अपनी जबरदस्त और यूनिक परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उनके बिहेवियर को लेकर भी सबके अलग-अलग एक्सपीरियंस होते हैं। अब पॉपुलर एक्ट्रेस मधु ने नाना के साथ फिल्म यशवंत में काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और बताया कि कैसे नाना ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था और फिर उन्होंने भी नाना को थप्पड़ मार दिया था।
नाना ने मार दिया था थप्पड़
मधु ने हिंदू रश से बात करते हुए कहा, ‘नाना पाटेकर के साथ मैं मेथड एक्टर बन गई थी। एक सीन था जहां मुझे ग्लिसरीन यूज करना था। उन्होंने मुझे यूज ही नहीं करने दिया। वह बोले कि फील करो और नेचुरल आंसू लेकर आओ। लेकिन मैं कर नहीं पा रही थी। उन्होंने फिर क्या किया कि मुझे सच में थप्पड़ मार दिया। उन्होंने मुझे सच में इतना जोर से थप्पड़ मारा कि मेरी आंख से आंसू निकल गए।’
मधु ने फिर भी मार दिया था नाना को थप्पड़
मधु ने आगे कहा, ‘मैं उन पर काफी गुस्से में आ गई थी क्योंकि हमने कई रिहर्सल की थी और उन्होंने कुछ भी नहीं की थी। उनका अचानक ऐसा थप्पड़ मारना मुझे काफी गुस्सा दिला गया और मैंने भी थप्पड़ मार दिया। उन्होंने मुझे मारा और मेरा तुरंत रिएक्शन था कि उन्हें थप्पड़ मार दिया।’
जल्दी खत्म कर दी थी शूटिंग
मधु ने फिर कहा, ‘वो यशवंत का सबसे जरूरी सीन था और डायरेक्टर अनिल मात्तू ने परा दिन लगा दिया था शूट के लिए। अब सब क्योंकि सब नेचुरली हुआ तो हमने आधे दिन में ही शूटिंग खत्म कर दी थी। नाना बोल रहे थे कि इस सीन के बाद नाना बोलते कि हमें और क्या शूट करना है? खत्म करो..सीन ओवर। मैं उनके साथ मेथड एक्टर बन गईं।’
नाना को लेकर क्या बोलीं मधु
मधु ने कहा कि इसके बावजूद नाना ने कभी उनके साथ गलत बिहेव नहीं किया। वह बोलीं, ‘नाना मेरे साथ कभी गलत बिहेव नहीं करते थे। जब उन्हें मेरी परफॉर्मेंस को इम्प्रूव करना होता था तो वह बस थोड़े नाखुश दिखते। उन्हें काफी बुरा लगता जब मैं ग्लिसरीन यूज करती या किरदार से बाहर हो जाती तो। मैं स्विच ऑन, स्विच ऑफ एक्टर हूं, लेकिन नानाजी इसके खिलाफ थे। वह चाहते थे कि हम जो भी किरदार निभा रहे हैं, उसे जिएं।’
जब फिल्ममेकर सई की हो गई थी नाना के साथ बहस
बता दें कि इससे पहले फिल्ममेकर सई परांजपे ने नाना के साथ फिल्म दिशा में काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर बात की थी और बताया था कि चप्पल की वजह से उनके और नाना के बीच बहस हो गई थी।उन्होंने कहा था, मैंने अपना टेम्पर खो दिया था और उन्हें जाने को कहा था। मैं उन्हें कहा कि यह तो ऐसा करो या चले जाओ। मैंने कहा कि बहुत हो गए नखरे, क्या तुम प्रोफेशनल नहीं हो सकते?
साई ने फिर कहा था, नाना फिर वापस आए और मुझे धमकी दी कि तुम सेफ हो क्योंकि तुम महिला हो, नहीं तो तुम यहां नहीं होती।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







