Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जब पवन सिंह ने गरीबों में बांट दीं नोटों की गड्डियां, मिनटों...

जब पवन सिंह ने गरीबों में बांट दीं नोटों की गड्डियां, मिनटों में खत्म हो गई इवेंट में मिली फीस

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/PWS_1786186240805_1786186245453_b098c4fc-f55b-4c44-b7f1-f3ef71cceaae.jpg

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के मैनेजर ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि कैसे एक बार एक्टर ने एक इवेंट से निकलते हुए अपनी पूरी फीस ही गरीबों में बांट दी थी।

भोजपुरी बवाल में पवन सिंह के मैनेजर ने बताया कि कैसे एक्टर ने एक इवेंट से निकलते हुए अपनी फीस ही गरीबों में बांट दी थी।

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का दिल कितना बड़ा है, यह फैंस कई बार देख चुके हैं। रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह के मैनेजर नीरज ने बताया कि कैसे पवन सिंह कई बार बिना सोचे-समझे ऐसी चीजें कर देते हैं जिनका नतीजा बाद में उन्हें ही संभालना पड़ता है। पवन सिंह के मैनेजर ‘भोजपुरी बवाल’ के हालिया एपिसोड में सुपरस्टार से उनके बकाया पड़े बेहिसाब प्रोजेक्ट्स और रेवेन्यू को लेकर उनकी लापरवाही पर बात कर रहे थे। नीरज ने बताया कि 100 से ज्यादा गाने ऐसे हैं जो रिकॉर्डिंग के लिए पेन्डिंग पड़े हुए हैं।

रिकॉर्डिंग को बकाया पड़े हैं 100 गाने

पवन सिंह ने इस पर जवाब दिया कि हम सब कलाकार हैं, कलाकार का मिजाज में होना जरूरी है। किसी दिन मूड में रहूंगा तो सब एक ही दिन में रिकॉर्ड कर दूंगा। जब मैनेजर नीरज ने कहा कि रेवेन्यू भी देखना होगा, आप कई बार प्रोजेक्ट और बाकी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं तो पवन सिंह ने कहा कि हमारी ऑडियंस हमारे साथ है और जब तक फैंस हमारे साथ हैं, तब तक कुछ गलत नहीं होगा। पवन सिंह ने कहा कि सब कुछ ऊपर वाले का दिया हुआ है, अच्छा काम करो। जब जरूरत होगी तब पैसा अपने आप अकाउंट में आ जाएगा।

जब गरीबों में बांट दीं नोटों की गड्डियां

ये सारी बातें तो नीरज की पवन सिंह के सामने ही हुई थीं। जब वह अकेले कैमरा फेस कर रहे थे, तब उन्होंने बातों-बातों में बताया कि पवन जी कई बार बिना सोचे-समझे ऐसी चीजें कर देते हैं जिनका असर रेवेन्यू पर पड़ता है। एक किस्सा साझा करते हुए पवन सिंह ने बताया कि एक बार पवन जी एक इवेंट में गए हुए थे, जहां से निकलते हुए एक मांगने वाला गाड़ी के पास आ गया। पवन सिंह ने बिना सोचे समझे नोटों की एक गड्डी उसे पकड़ा दी। उसकी देखा-देखी वहां और भी कई मांगने वाले जमा हो गए, इसके बाद पवन सिंह ने जो किया वो शॉकिंग था।

मिनटों में खत्म हो गई इवेंट में मिली फीस

नीरज ने बताया कि पवन सिंह एक के बाद एक नोटों की गड्डियां निकालकर उन लोगों में बांटते चले गए। भोजपुरी सुपरस्टार के मैनेजर ने बताया कि कुछ ही मिनटों में उन्होंने उस इवेंट से कमाई सारी फीस वहां मांगने आए लोगों में बांट दी। नीरज ने बताया कि अगर उन्हें मदद करनी थी तो वह किसी को साइड में बुलाकर कुछ पैसे दे सकते थे। बता दें कि भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में पवन सिंह के अलावा काजल राघवानी भी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। जब से उन्होंने आम्रपाली पर सवाल उठाए हैं, तब से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN