Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जब शाहरुख खान के मन्नत में अनिल कपूर ने की थी ‘तेजाब’...

जब शाहरुख खान के मन्नत में अनिल कपूर ने की थी ‘तेजाब’ की शूटिंग, बोले- उसने मेरी आंखों के सामने…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/31/1200x900/shah_rukh_khan_anil_kapoor_1793406091868_0Glv_1793406095560_AGLn_c7cdecd6-32e7-4931-a0a4-d56294549adf_BFpH.png

अनिल कपूर ने रियलिटी शो इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट में शाहरुख खान अपनी दोस्ती के बारे में बात की। उन्होंने उस वक्त को भी याद किया जब शाहरुख खान के मन्नत में उन्होंने अपनी फिल्म तेजाब का शूट किया था। 

शाहरुख खान के मन्नत के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा, “मुझे याद है कि उन्होंने मेरी आंखों के सामने ही मन्नत खरीदा था। उस प्रॉपर्टी पर मैंने तेजाब की शूटिंग की थी। तब तक शाहरुख खान ने वो नहीं खरीदा था।” शाहरुख खान ने 2000s में मन्नत खरीदा था।एक्टर शाहरुख खान ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी सीरियल्स से करियर की शुरुआत के बाद उन्होंने साल 1992 में फिल्म दीवाना से अपना डेब्यू किया था। अब स्टार प्लस के रियलिटी शो इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट के होस्ट अनिल कपूर ने शाहरुख खान से अपनी दोस्ती को लेकर बात की। साथ ही, उन्होंने उस वक्त को भी याद किया जब उन्होंने शाहरुख खान के मन्नत में शूट किया था। हालांकि, शाहरुख खान ने उस वक्त तक वो प्रॉपर्टी नहीं खरीदी थी।

शाहरुख खान के मन्नत जैसा घर खरीदना चाहती है कंटेस्टेंट

रियलिटी शो के दौरान अनिल कपूर ने कंटेस्टेंट्स से पूछा कि अगर वो 1 करोड़ जीत गए तो वो क्या करेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए एक कंटेस्टेंट ने कहा कि शाहरुख खान के मन्नत के जैसा घर खरीदेंगी।

अनिल कपूर ने शाहरुख संग अपनी दोस्ती को किया याद

इसके बाद अनिल कपूर शाहरुख खान के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “शाहरुख खान साहब और मैं बहुत सालों से करीबी दोस्त हैं। वो मुझसे मिलने आए थे जब मैं बेनाम बादशाह का शूट कर रहा था। जब मैंने उनकी आंखों में देखा, मुझे पता था कि वो एक बड़े स्टार बनेंगे। वहां से हमारा रिश्ता बना और समय के साथ हमारी दोस्ती बढ़ती गई।”

बहुत पुरानी है शाहरुख खान और अनिल कपूर की दोस्ती

मन्नत से पहले शाहरुख खान एक फ्लैट में अपने दोस्तों के साथ रहा करते थे। अनिल कपूर ने बताया, “हम कार्टर रोड पर मिलते थे जहां उनका फ्लैट था। उन्होंने भी सी-फेसिंग बड़ा बंगला खरीदने का सपना देखा था और उनका वो सपना पूरा हुआ।” साल 1995 में शाहरुख खान और अनिल कपूर ने त्रिमूर्ति फिल्म में साथ काम किया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

शाहरुख खान के मन्नत के बारे में

शाहरुख खान के घर मन्नत की बात करें तो ये मुंबई के बांद्रा में समुद्र के किनारे बना एक बड़ा सा बंगला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मन्नत का पुराना नाम ‘विला वियना’ था। शाहरुख खान ने इस बंगले को साल 2001 में खरीदा था। शाहरुख खान ने ये घर करीब 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। बता दें, इस वक्त शाहरुख खान अपने परिवार के साथ कहीं और रह रहे हैं। उनके घर मन्नत में रिनोवेशन का काम चल रहा है। शाहरुख खान अपने पूरे परिवार और स्टाफ के साथ पास ही एक किराए के घर में रह रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN