Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/Arb_1781696055487_1781696062593_6d5e9be3-48cc-42cc-b1f9-6997c14cd0d5.jpgArbaaz Khan: अरबाज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में अरबाज की गाड़ी में एक लड़के को जबरन बैठते और फिर सिक्योरिटी को उसे बाहर निकालने में मशक्कत करते देखा जा सकता है।
बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान हाल ही में एक अजीब सिचुएशन में फंस गए। हुआ यह कि वह एक इवेंट के सिलसिले में कोलकाता गए हुए थे। यहां पर उनकी गाड़ी में एक अज्ञात युवक घुस गया और लाख मशक्कत करके उसे बाहर निकाला गया। अरबाज खान गाड़ी से बाहर खड़े हैरानगी से इस लड़के की तरफ देखते रहे। इस दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम ने किसी तरह लड़के को बाहर निकाला। मुश्किल यह थी कि लड़का बाहर निकालने के बावजूद अरबाज से मिलने और उनकी गाड़ी में बैठने की कोशिश कर रहा था।
सिक्योरिटी ने थप्पड़ मारकर बाहर निकाला
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस सिचुएशन को कंट्रोल करने में अरबाज के बाउंसर्स और उनकी सिक्योरिटी टीम को नाकों चने चबाने पड़ गए। अरबाज की गाड़ी ड्राइव करने वाला शख्स बार-बार इस लड़के को पीटने की बात कह रहा था। इस दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स बार-बार उसे नहीं पीटने और दूर कर देने की बात कहता रहा। अरबाज खान हक्के-बक्के गाड़ी के बोनट के पास खड़े नजारा देखते रहे। जब सिक्योरिटी टीम ने थप्पड़ मारकर इस लड़के को बाहर निकाला, तब जाकर अरबाज खान गाड़ी में बैठे और वहां से रवाना हुए।
वीडियो पर पब्लिक का रिएक्शन कैसा है?
बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो सोशल मीडिया पर लोग इस हरकत को नाजायज और गलत ठहराते नजर आए। एक फॉलोअर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि इस तरह की हरकत तो किसी के साथ भी गलत है। वहीं दूसरे ने लिखा कि मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। बता दें कि अरबाज खान के गाड़ी में बैठने के बाद और सिक्योरिटी टीम के लताड़े जाने के बाद यह लड़का एक बार फिर उनकी गाड़ी की तरफ भागा। इसके बाद सिक्योरिटी ने एक बार फिर लताड़कर उसे अलग किया। हालांकि इसके बाद क्या हुआ यह वीडियो में रिकॉर्ड नहीं हुआ है।
वर्क फ्रंट और पर्सनल लाइफ के अपडेट
बात वर्क फ्रंट की करें तो अरबाज खान पिछली बार निर्देशक सुजाद इकबाल खान की फिल्म ‘बिहू अटैक’ में नजर आए थे। उनके अलावा इस फिल्म में डेजी शाह, राहुल देव और रजा मुराद भी थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली, क्रिटिक्स ने इसे काफी लताड़ा। वह फिलहाल ‘केसर सिंह’ और ‘रिटर्न टिकट’ समेत अपने अन्य अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हैं। अरबाज खान की पत्नी शूरा खान भी पिछले दिनों सुर्खियों में रही हैं। शूरा ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी। एक यूजर ने उनसे पूछा- क्या आप एक बूढ़े आदमी से शादी करके खुश हैं? जिस पर शूरा ने जवाब दिया- क्या आप सच में ऐसा सोच रहे हैं? वह बूढ़ा आदमी नहीं है, वह तो लिमिटेड एडिशन विंटेज मॉडल है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






