Source :- LIVE HINDUSTAN
Ai+ Nova सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G ने सेल में मचाया धमाल, सेल के कुछ घंटों में फोन सोल्ड आउट हो गया है।
नए स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ के स्मार्टफोन्स को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपने दो नए फोन Nova 2 Neo और Nova 2 Pro लॉन्च किया था और अब इसकी सेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro सेल में पूरी तरह Sold Out हो गया है। यानी Flipkart पर उपलब्ध पूरा स्टॉक कुछ ही समय में खत्म हो गया। दोनों फोन्स में 6000mAh बैटरी, Android 16 आधारित NxtQuantum OS और 48MP Sony कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
पहली सेल में Sold Out होना इस बात का संकेत है कि ग्राहक नए ब्रांड पर भरोसा दिखा रहे हैं और कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं। अगर आप पहली सेल में यह फोन नहीं खरीद पाए, तो अगली सेल में इसे खरीदने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं इस फोन की खासियत, कीमत और आखिर क्यों इसकी इतनी ज्यादा डिमांड देखने को मिली।
AI+ Nova 2 Pro 5G और Nova 2 Neo 5G की कीमत
AI+ Nova 2 Neo 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जबकि 6GB RAM + 128GB वेरिएंट 13,999 रुपये में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिससे फोन की कीमत और कम हो जाएगी। वहीं, AI+ Nova 2 Pro 5G के 6GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।
AI+ Nova 2 Neo 5G की खासियतें
AI+ Nova 2 Neo 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB और 6GB RAM के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP Sony IMX582 AI प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित NxtQuantum OS पर चलता है और इसमें NxtPrivacy Dashboard और AI Key जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में 6000mAh की बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो और IP65 रेटिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
AI+ Nova 2 Pro 5G के खास फीचर्स
AI+ Nova 2 Pro 5G में 6.9 इंच का FHD+ पंच-होल डिस्प्ले मिलता है। इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP Sony IMX582 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे बेहतर क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, Android 16 आधारित NxtQuantum OS, IP65 रेटिंग, 6000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



