Home मनोरंजन समाचार जीनत अमान बोलीं- ज्यादा क्लीवेज दिखाने की डिमांड आती थी; उनको लगता...

जीनत अमान बोलीं- ज्यादा क्लीवेज दिखाने की डिमांड आती थी; उनको लगता था, बारिश में भीगेगी…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/30/1200x900/zeenat_aman_1782816299732_1782816299876_a70b02bf-200e-4421-a606-e735717f8b12.jpg

जीनत अमान को सेक्स सिंबल का टैग मिला था पर उनका कहना है कि जब लोग उनसे मिलते तो अलग पाते थे। फिल्ममेकर्स सोचते थे कि वह आएंगी, बारिश में भीगेंगी और क्लीवेज शो करेंगी।

जीनत अमान बॉलीवुड की उनक खूबसूरत एक्ट्रेसस में से हैं जिनका चार्म अभी भी बरकरार है। वह अपने टाइम से हमेशा आगे रही हैं। उनकी गिनती अपने जमाने की बोल्ड एक्ट्रेसस में होती थी। हालांकि जीनत का कहना है कि उनको जो दिखाया जाता था असल जिंदगी में वह वैसी नहीं थीं। प्रोडक्शन हाउस की तरफ से क्लीवेज और पीठ दिखाने की डिमांड आती थी।

सेक्स सिंबल का मिला टैग

जीनत अमान शुब्रा अयप्पा के यूट्यूब चैनल पर थीं। वहां बोलीं, ‘मुझे हमेशा लगा कि जैसे मैं थी उससे अलग ही दिखाया गया। मेरे साथ लंबे समय तक सेक्स सिंबल का टैग लगा रहा। जब लोग मुझसे मिलते तो उन्हें लगता कि जैसे किरदार मैंने निभाए मैं वैसी बिल्कुल भी नहीं थी।’

एक्ट्रेस के दिखने पर ज्यादा फोकस

जीनत ने यह भी बताया कि जब उस समय में सेट पर औरतें भी कम होती थीं। उनका रोल क्या होगा फिल्ममेकर को इसकी चिंता नहीं होती थी ना उसकी राय ली जाती थी। फोकस इस पर होता था कि वह कैसी दिखेगी। वह बोलीं, ‘किसी को इंट्रेस्ट नहीं था कि मुझमें कितनी अक्ल है। उनको लगता था, आएगी, नाचेगी, दो डायलॉग बोलेगी, भीगेगी बारिश में।’

ज्यादा पीठ और क्लीवेज दिखाने की डिमांड

जीनत कई साल यूएस में रहकर आई थीं। उन्होंने हॉलीवुड के ट्रेंड्स और ग्लोबल फैशन पता था। उन्होंने बताया कि जब यहां की फिल्मों में उनकी कॉस्ट्यूम स्टायलिंग की बात आती तो भानु अथैया जैसी डिजाइनर के साथ मिलकर तय होता था। क्या जीनत की सलाह को ज्यादा बोल्ड कहकर रिजेक्ट किया जाता था? इस पर वह बोलीं, ‘उलटा था, मुझे लगता है कि मेरा कॉन्ट्रिब्यूशन हमेशा मॉडेस्ट होता था और जो दूसरे लोग चाहते थे वो उतना सिंपल नहीं था। मेरे साथ हमेशा हुआ कि उन लोगों को ज्यादा क्लीवेज चाहिए होता था, ज्यादा पीठ दिखनी चाहिए थी, ये डिमांड्स प्रोडक्शन से आती थीं।’ बता दें कि जीनत अमान ने सत्यम शिवम सुंदरम, इंसाफ का तराजू, हरे कृष्णा हरे राम और कुर्बानी जैसी फिल्मों में बोल्ड रोल निभाए हैं।

एक्ट्रेस को नहीं मिलती ज्यादा फीस

जीनत अमान ने मेल और फीमेल एक्ट्रेस की फीस में अंतर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि फाइनैंशियल पावर ज्यादातर पुरुषों के पास ही होता है। सोसायटी बहुत पितृसत्तात्मक और सिनेमा कॉमर्शियल है। जीनत ने कहा कि बीते कुछ सालों में बदलाव आए हैं लेकिन ये बहुत धीरे हो रहा है।

इंस्टा पर एक्टिव हैं जीनत अमान

जीनत अमान साल 2023 से इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं। यहां वह अपनी फिल्मों से जुड़े मजेदार किस्से और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वह अपने लव-अफेयर, मैरीड लाइफ और बच्चों के बारे में भी लिखती रहती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN