Home Latest news ताज़ा खबर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान और बेटे अब्दुल्ला...

जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को हिरासत में लिया, समर्थकों ने किया हंगामा

5
0

Source :- INDIATV NEWS

यूपी के रामपुर में जिला जेल से बाहर आते ही सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को ED की टीम ने हिरासत में ले लिया। दोनों को गाड़ी में बैठाने के दौरान धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान, आजम खान की ईडी अधिकारियों से बहस भी हुई। उधर, जेल के बाहर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया और आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। मौके पर समर्थकों का हंगामा जारी रहा।

पैन कार्ड वाले मामले में रिहा हुआ थे आजम-अब्दुल्ला

गौरतलब है कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के वकील ने अपने मुवक्किलों की जेल से ‘रिहाई’ के ऑर्डर आज (शनिवार को) ही रामपुर जेल प्रशासन को भेजे थे। वकील मोहम्मद जुबैर खान ने बताया था कि पैन कार्ड बनवाने के केस में बीते गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से आजम और अब्दुल्ला को मिली सात-सात साल की सजा निलंबित किए जाने के बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। रामपुर की संबंधित एमपी/एमएलए कोर्ट ने दोनों की रिहाई के ऑर्डर जारी कर दिए हैं।

(इनपुट- सय्यद आमिर)

ये खबर अभी अपडेट हो रही है।

SOURCE : INDIATV NEWS