Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/Jailer_vs_Jailer_2_1792121155057_zL6B_1792121166236_5x7C_f402a1eb-8b11-4c90-910f-d9cb19fc71eb_PaFm.pngJailer 1 vs Jailer 2: ‘जेलर 2’ रिलीज हो गई है और इसके पहले दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने ‘जेलर 1’ से ज्यादा कमाई की है या कम।
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार कमाई करके सबका ध्यान खींच लिया है। भारत से लेकर विदेशों तक, फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन के कलेक्शन के साथ ही ‘जेलर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
भारत में ‘जेलर 2’ ने कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है?
‘जेलर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 59.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म के तमिल वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगू और हिंदी वर्जन से भी फिल्म को अच्छी कमाई हुई। पहले दिन का भाषा के हिसाब से कलेक्शन इस तरह रहा:
– तमिल: 43.35 करोड़ रुपये
– तेलुगू: 12.50 करोड़ रुपये
– हिंदी: 3.50 करोड़ रुपये
– कन्नड़: 0.35 करोड़ रुपये
‘जेलर 1’ vs ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘जेलर 1’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 48 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ‘जेलर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 59.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
पहले दिन कितने लोगों ने देखी है ‘जेलर 2’?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को ‘जेलर 2’ देखने 3,746,734 लोग सिनेमाघर पहुंचे थे।
‘जेलर 2’ की दुनियाभर में 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई
रजनीकांत की फिल्म का जलवा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है। Sacnilk के डेटा के मुताबिक, ‘जेलर 2’ की पहले दिन की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 125.25 करोड़ तक पहुंच गई। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग दर्ज की है।
फिल्म को मिली इस शुरुआत से साफ है कि रजनीकांत की लोकप्रियता का असर दुनियाभर में देखने को मिला है। हालांकि, फिल्म की कमाई आने वाले दिनों में किस रफ्तार से आगे बढ़ती है, इस पर सबकी नजर रहेगी।
पहले दिन इन 8 फिल्मों को छोड़ा पीछे
‘जेलर 2’ ने भारत में पहले दिन 59.70 करोड़ का नेट कलेक्शन करके कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें शाहरुख खान की ‘पठान‘ से लेकर ‘वॉर’, ‘स्त्री 2’ और ‘वॉर 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। यहां देखिए लिस्ट-
– पठान – 57 करोड़ रुपये
– द राजा साब – 54 करोड़ रुपये
– वॉर – 53 करोड़ रुपये
– ठग्स ऑफ हिंदोस्तान – 52 करोड़ रुपये
– वॉर 2 – 52 करोड़ रुपये
– स्त्री 2 – 52 करोड़ रुपये
– पेड्डी – 51 करोड़ रुपये
– गेम चेंजर – 51 करोड़ रुपये
इस तरह 59.70 करोड़ की ओपनिंग के साथ ‘जेलर 2’ इन सभी फिल्मों से आगे निकल गई है। अब देखना होगा कि फिल्म वीकेंड पर अपनी कमाई में कितना इजाफा करती है और बॉक्स ऑफिस पर कौन-से नए रिकॉर्ड बनाती है।?
कैसी है ‘जेलर 2’?
‘जेलर 2’ को हिन्दुस्तान ने 4 स्टार दिए हैं। अगर आप रजनीकांत के फैन हैं तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म में विद्या बालन और ऋतिक रोशन का कैमियो है। एक्शन है और कॉमेडी भी है। इस फिल्म में बस एक ही कमी है और वो है इसका म्यूजिक।
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



