Source :- LIVE HINDUSTAN
कूटनीतिक गलियारों में इस तरह के पारंपरिक स्वागत आम बात हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच हालिया राजनीतिक असहमतियों के चश्मे से देखकर लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर और डिकोड कर रहे हैं।
फ्रांस के इविन लेस बेंस शहर में जी7 शिखर सम्मेलन जारी है। इस दौरान दुनिया के सात सबसे शक्तिशाली देशों के नेता यहां पहुंचे हैं। सभी ने यहां एक दूसरे का अभिवादन किया। इसी दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्की और इटनी की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी एक दूसरे का अभिवादन किया। हालांकि, दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मेलोनी कुछ पल के लिए असहज होती दिख रही हैं। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि जेलेंस्की ने उनके होठों को किस करने की कोशिश की जिससे वह असहज हो गईं।
आपको बता दें कि जी7 दुनिया की सात सबसे विकसित अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाता है, जिनमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। यूरोपीय संघ भी इस समूह का सदस्य है।
यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले पेरिस के एलिसी पैलेस में आयोजित एक बड़े कूटनीतिक सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मेलोनी के बीच मुलाकात के दौरान एक बेहद असहज पल कैमरे में कैद हो गया था।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा आयोजित इस शिखर सम्मेलन में करीब 50 देशों के प्रतिनिधि जुटे थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना था। लेकिन जैसे ही मेलोनी वहां पहुंचीं, मैक्रों ने उनका स्वागत एक लंबे ‘चीक-टू-चीक किस’ और गले मिलकर किया। वीडियो में मेलोनी इस औचक स्वागत से थोड़ी असहज और चौंकती हुई नजर आईं। हालांकि, दोनों नेताओं ने तुरंत खुद को संभाला और बैठक आगे बढ़ी, लेकिन तब तक यह पल कैमरों में दर्ज हो चुका था।
वीडियो वायरल होते हुए एक यूजर ने लिखा था, “यह लंबे समय में दो वैश्विक नेताओं के बीच देखी गई सबसे असहज मुलाकात है। मैक्रों गले मिलकर अपनी दोस्ती दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मेलोनी के हाव-भाव देखकर लग रहा है कि वह इस वक्त दुनिया में कहीं भी होना पसंद करेंगी, लेकिन यहां नहीं।” दूसरे यूजर का कहना था, “ऐसा लगता है कि जी-7 (G7) के बयान पर हाल ही में हुए मतभेदों के बाद दोनों नेताओं के बीच की तल्खी और ठंडे रिश्ते इस वीडियो में साफ नजर आ रहे हैं।”
कूटनीतिक गलियारों में इस तरह के पारंपरिक स्वागत आम बात हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच हालिया राजनीतिक असहमतियों के चश्मे से देखकर लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर और डिकोड कर रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







