Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जैसे उन्होंने मेरी बेटी की इज्जत छीनी, वैसे ही उनकी भी छीनी...

जैसे उन्होंने मेरी बेटी की इज्जत छीनी, वैसे ही उनकी भी छीनी जाएगी- टूटे दिशा सालियान के पिता

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/Disha_Father_1789538608753_W5ml_1789538615339_c2si_dd17964a-edcc-4125-bfb9-0cd11e1d8c46_PWWX.jpg

Disha Salian Father Statement: दिशा सालियान ने अपनी बेटी की मौत के मामले में कई बड़े लोगों के नाम दिए थे, अब उन्होंने अपने हालिया बयान में दोषियों के लिए मौत की सजा मांगी है।

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम देते हुए अपने बयान में जिम्मेदारों के लिए उम्रकैद या मौत की सजा की मांग की है। दिशा के पिता ने कहा कि जैसे उनकी बेटी की इज्जत छीनी गई, वैसे ही दोषियों की भी छीनी जाए। दिशा सालियान की मौत की जांच के मामले में दिवंगत एक्ट्रेस के पिता सतीश सालियान ने अधिकारियों को अपने बयान सौंपते हुए कहा कि उन्होंने उन लोगों के नाम बताए हैं जिन्होंने यह जुल्म किया। सतीश सालियान ने अपने बयान में डिनो मोरिया और आदित्य ठाकरे समेत सूरज पंचोली और परमबीर सिंह समेत कई नाम लिए हैं।

आदित्य ठाकरे से लेकर रिया तक का नाम

मालूम हो कि 8 जून 2020 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि CBI इस मामले में FIR दर्ज करे। सालियान परिवार के फैमिली लॉयर नीलेश ओझा के मुताबिक CBI की FIR और दिशा के पिता के बयान में कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम शामिल हैं। जो नाम उन्होंने लिए हैं उनमें शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे, एक्टर डिनो मोरिया और सूरज पंचोली और उनके बॉडीगार्ड के भी नाम हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सतीश सालियान ने रोहन रॉय, रिया चक्रवर्ती, मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह, सचिन वाजे, पूर्व DCP विशाल ठाकुर और मालवानी पुलिस स्टेशन के पूर्व PI शामिल हैं।

दिशा सालियान के पिता सतीश का बयान

सतीश सालियान ने समाचार एजेंसी ANI के साथ बातचीत में कहा, “इंसाफ जरूर मिलना चाहिए। उन्हें कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए। जिस तरह उन्होंने मेरी बेटी की इज्जत छीनी, वैसे ही उनकी भी इज्जत छीनी जाएगी। उन्हें या तो उम्रकैद या फिर मौत की सजा मिलनी चाहिए।” सतीश सालियान ने कहा, “मैंने अधिकारियों को उन लोगों के नाम बताए हैं जिन्होंने यह जुल्म किया। मैंने सारी जानकारी दी है और अपना बयान भी दर्ज कराया है। मैंने आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और उनके बॉडीगार्ड्स के नाम बताए।”

दिशा के पिता ने दिए ये बड़े-बड़े नाम

सतीश सालियान ने कहा कि इसके अलावा उन्होंने मामले को दबाने वालों में परमबीर सिंह, रिया चक्रवर्ती, सचिन वाजे और कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल थे। मैंने ये सारी जानकारी उन्हें सौंप दी। बता दें कि 8 जून 2020 को मुंबई में एक्ट्रेस दिशा सालियान की मौत हो गई थी। रिपोर्ट में उनकी मौत का मामला शुरू में ‘एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट’ के तौर पर दर्ज किया गया। दिशा की मौत सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ दिन पहले हुई थी। जहां सुशांत की मौत के बाद भी हाई-प्रोफाइल जांच हुई थी और काफी विवाद हुआ था। वहीं दिशा की मौत का मामला भी काफी संवेदनशील रहा है।

सूरज पंचोली ने सफाई में क्या कहा था?

दिशा की मौत के मामले में बार-बार सूरज पंचोली पर आरोप लगे, और इंस्टाग्राम पर दिए एक बयान में सूरज ने कहा कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके से घसीटा जा रहा है। सूरज पंचोली ने अपनी सफाई में कहा था कि वह CBI की जांच में सहयोग करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह कभी दिशा सालियान से नहीं मिले और न ही उनका उनसे कोई संबंध या जुड़ाव था। एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं अपनी जिंदगी में कभी भी सीधे या इनडायरेक्टली भी दिवंगत दिशा सालियान से नहीं मिला। मैं अपनी जिंदगी में कभी आदित्य ठाकरे से भी नहीं मिला।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN