Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा, कहा- ‘उनकी...

झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा, कहा- ‘उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी’

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/09/1200x900/piyush_mishra_03_04_1775218182523_1775218186794_1786234553973_fb339110-0b4c-4a13-b58a-a9bfe2d28dee.png

जेपीएससी-जेएसएससी (JPSC-JSSC) परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में अभिनेता पीयूष मिश्रा भी शामिल हुए।

दिल्ली के बाद अब झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। जेपीएससी-जेएसएससी (JPSC-JSSC) परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में अभिनेता पीयूष मिश्रा भी शामिल हुए। उनके मुताबिक छात्रों के “दर्द और तकलीफ” को देखकर उनका दिल भर आया और वे उनकी लड़ाई में उनके साथ खड़े होना चाहते थे।

रांची में छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा

एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर पहुंचे और छात्रों का साथ देने के अपने फैसले के बारे में बात की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विरोध कर रहे कुछ उम्मीदवारों के इंटरव्यू देखकर ही उन्हें लगा कि उन्हें यहां पर आकर उनका समर्थन करना चाहिए।

मैंने उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी

पीयूष मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं किसी और वजह से समर्थन देने नहीं आया था। मैंने कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे। मैंने उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी और उनके आंसू देखे। मेरे लिए बस इतना ही काफी था।’ पीयूष ने युवाओं के साथ अपने जुड़ाव के बारे में भी बात की और कहा कि वह प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि ‘खाना, तिरपाल’ और आर्थिक मदद के रूप में सहायता पहले ही दी जा चुकी है। हम अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ कर रहे हैं।

पीयूष मिश्रा ने ‘आरंभ है प्रचंड’ गाना गाया

झारखंड में चल रहे विरोध प्रदर्शन का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर 2009 की हिंदी फिल्म ‘गुलाल’ का अपना गाना ‘आरंभ है प्रचंड’ गाते हुए दिख रहे हैं। इस गाने को पीयूष ने ही लिखा, कंपोज किया और गाया है। यह गाना अपने क्रांतिकारी बोलों के लिए जाना जाता है, जो हिम्मत, मजबूती और अन्याय के खिलाफ खड़े होने जैसे विषयों को उजागर करते हैं।

आखिर झारखंड में क्यों हो रहा है आंदोलन?

बता दें कि झारखंड के छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में अनिश्चितकालीन आंदोलन और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वे 2019 के बाद हुई JSSC CGL, JSSC JE और PGT परीक्षाओं को रद्द करने, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN