Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों के सपोर्ट में आईं कुनिका सदानंद,...

झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों के सपोर्ट में आईं कुनिका सदानंद, बोलीं- मैं आ रही हूं…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/7_august_kunickaa_sadanand_1786085323962_1786085329307_e339a2b6-96dd-4545-bd9d-1676ca2d1903.jpg

‘बिग बॉस 19’ फेम कुनिका सदानंद झारखंड जाने वाली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुद इस बात का ऐलान किया है और पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों का साथ देने का वादा किया है। पढ़िए कुनिका ने क्या कहा।

मैं आपके दर्द को समझ सकती हूं- कुनिका सदानंद

कुनिका ने अपनी फोटो शेयर की और इस फोटो के ऊपर लिखा, ‘झारखंड के स्टूडेंट्स, मैं आपके दर्द को समझ सकती हूं। मैं बहुत जल्द आपसे मिलूंगा।’ वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में कुनिका ने लिखा, ‘झारखंड के स्टूडेंट्स सिर्फ अपने हक की बात कर रहे हैं। उनकी आवाज को सुना जाना चाहिए। दबाया नहीं जाना चाहिए। मैं उनसे मिलने आ रही हूं। उनका दर्द सुनने। उनके साथ खड़े होने। उनकी आवाज को और बुलंद करने। जब युवा बोलते हैं, देश का भविष्य बोलता है।’

झारखंड में क्यों हो रहा है आंदोलन?

झारखंड के छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जमा हुए हैं और साल 2019 के बाद हुई सभी JSSC CGL, JSSC JE और PGT परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि इन पेपर्स में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच हो, इसके लीक में शामिल माफिया और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ (UR, EWS, BC-I, BC-II, SC, ST) का खुलासा हो, ओएमआर कॉपी हो और पारदर्शिता के लिए रिस्पॉन्स शीट हो। इतना ही नहीं, यूपीएससी स्टैंडर्ड के आधार पर भर्ती कैलेंडर जारी हो।

क्या कह रही है झारखंड की सरकार?

झारखंड सरकार ने इस हफ्ते की शुरुआत में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए संपर्क साधा था। हालांकि, छात्र अभी भी सतर्क हैं और सरकार से वार्ता के लिए एक प्रतिनिधिमंडल गठित करने पर विचार कर रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रदर्शनकारी छात्रों से फोन पर बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह राज्य सरकार के समक्ष छात्रों की मांगों को मजबूती से रखेंगे। गौरतलब है कि झारखंड में JMM के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में कांग्रेस भी शामिल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN