Home Latest news ताज़ा खबर झुंझुनूं में कांग्रेस का परचम! 14 में से 12 पंचायत समितियों में...

झुंझुनूं में कांग्रेस का परचम! 14 में से 12 पंचायत समितियों में प्रधान पद पर जमाया कब्जा, 9 की कमान महिलाओं के हाथ

4
0

Source :- INDIATV NEWS

झुंझुनूं। राजस्थान पंचायत चुनाव के तहत झुंझुनूं जिले में पंचायत समिति प्रधानों के चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस के पक्ष में मजबूत जनादेश की तस्वीर पेश की है। जिले की कुल 14 पंचायत समितियों में से 12 पर कांग्रेस ने प्रधान पद पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा को महज 2 पंचायत समितियों में जीत मिली। उदयपुरवाटी और सिंघाना में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध प्रधान चुने गए। वहीं जिले की 9 पंचायत समितियों में महिला प्रधान चुनी गई हैं।

14 में से 12 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान

  1. झुंझुनूं पंचायत समिति में कांग्रेस के रामनिवास प्रधान चुने गए। यहां कुल 19 सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें कांग्रेस को 12 और भाजपा की मंजू देवी को 7 वोट मिले।
  2.  चिड़ावा पंचायत समिति में कांग्रेस की कमला जानू ने बाजी मारी। कुल 19 सदस्यों के मतदान में कमला जानू को 11 वोट मिले, जबकि भाजपा की मंजू देवी को 7 वोट मिले। एक वोट निरस्त हुआ।
  3.  पिलानी पंचायत समिति।में कांग्रेस की शांतिदेवी प्रधान बनीं। 17 सदस्यीय पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी को 10 और भाजपा की अनिता को 7 वोट मिले।
  4.  उदयपुरवाटी में कांग्रेस के फूलचंद सैनी निर्विरोध प्रधान चुने गए। यहां पंचायत समिति की 17 सीटों में से कांग्रेस ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को महज 2 सीटें मिली थीं।
  5.  सिंघाना पंचायत समिति में कांग्रेस की पूनम देवी भी निर्विरोध प्रधान बनीं। यहां कुल 15 सीटों में कांग्रेस ने 9, भाजपा ने 4 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 सीटें जीती थीं।
  6.  बबाई पंचायत समिति में भाजपा ने कांग्रेस की जीत की लहर को रोकते हुए प्रधान पद अपने नाम किया। भाजपा की गुड्डी कंवर को 17 में से 12 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की रिंकू को 5 वोट प्राप्त हुए।
  7.  खेतड़ी पंचायत समिति में भाजपा के केदारमल खींची प्रधान बने। 21 सदस्यीय पंचायत समिति में भाजपा को 14 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी मंजू देवी को 2 वोट मिले।
  8.  अलसीसर पंचायत समिति में कांग्रेस की अनिता प्रधान चुनी गईं। कुल 19 सदस्यों में कांग्रेस प्रत्याशी को 12 और भाजपा के राजेंद्र सिंह को 6 वोट मिले।
  9.  गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति में कांग्रेस की मंजू गिल ने जीत दर्ज की। कुल 23 सदस्यों में कांग्रेस को 16 और भाजपा की बिमला देवी को 7 वोट मिले।
  10.  नवलगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस की सुभीता सीगड़ प्रधान बनीं। यहां कुल 17 सीटों में कांग्रेस को 10 और भाजपा की पार्वती देवी को 7 वोट मिले।
  11.  सूरजगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस की सविता सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। 15 सदस्यीय पंचायत समिति में कांग्रेस को 11 वोट मिले, जबकि भाजपा के सुमित को महज 3 वोट प्राप्त हुए।
  12.  बुहाना पंचायत समिति में कांग्रेस के हरिकृष्ण यादव प्रधान चुने गए। कुल 17 सदस्यों में कांग्रेस प्रत्याशी को 9 वोट मिले। जबकि भाजपा से सुमन को 8 वोट मिले।
  13.  मंडावा पंचायत समिति में कांग्रेस के किरोड़ीमल पायल प्रधान बने। उन्हें कुल 15 में से 10 सदस्यों का समर्थन मिला।
  14.  गोठड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस की राजेश देवी प्रधान चुनी गईं। यहां कुल 17 सीटों में कांग्रेस को 13 और भाजपा को 4 वोट मिले।

 महिलाओं का दबदबा

झुंझुनूं जिले के पंचायत समिति प्रधान चुनाव की सबसे खास तस्वीर महिलाओं की मजबूत भागीदारी रही। 14 में से 9 पंचायत समितियों में महिला प्रधान चुनी गईं। इनमें चिड़ावा की कमला जानू, पिलानी की शांतिदेवी, सिंघाना की पूनम देवी, बबाई की गुड्डी कंवर, अलसीसर की अनिता, गुढ़ागौड़जी की मंजू गिल, नवलगढ़ की सुभीता सीगड़, सूरजगढ़ की सविता सिंह और गोठड़ा की राजेश देवी शामिल हैं।

 
कुल मिलाकर पंचायत समिति प्रधानों के चुनाव में झुंझुनूं जिले की सियासत में कांग्रेस का दबदबा साफ नजर आया। 14 में से 12 प्रधान पद कांग्रेस के खाते में जाने से पार्टी ने पंचायत स्तर पर अपनी मजबूत पकड़ का संदेश दिया है, जबकि भाजपा को बबाई और खेतड़ी में जीत से संतोष करना पड़ा।

रिपोर्टः अमित शर्मा

ये भी पढ़ेंः उदयपुर में पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया बने सायरा के प्रधान, चर्चित चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में बीजेपी ने मारी बाजी

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में BAP ने रचा इतिहास, पहली बार दो जिलों में बना जिला प्रमुख, डूंगरपुर में लॉटरी से खुली किस्मत

SOURCE : INDIATV NEWS