Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/tiger_shroff_10_20_001_1792482123714_Fh9D_1792482127686_NIRf_9a977304-814c-4fb2-9322-49ee8f478a49_R3qA.pngजैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के बीच एक्टर के असली नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। क्या आप जानते हैं टाइगर श्रॉफ का असली नाम?
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ रविवार से लगातार खबरों में बने हुए हैं। तीन बाइक सवार हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ और उनके ड्राइवर पर गोलियां बरसाई थीं। इस घटना में टाइगर श्रॉफ को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन एक्टर के ड्राइवर को गोली लगी। हालांकि, वो भी खतरे से बाहर हैं। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
2014 में टाइगर श्रॉफ ने की थी करियर की शुरुआत
टाइगर श्रॉफ कम से कम 10 सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। टाइगर ने साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरुआत की थी। टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘टाइगर’ का असली नाम ‘टाइगर’ नहीं है।
ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ के फैंस से विद्युत जामवाल को शिकायत, गोलीबारी कांड पर सुनील शेट्टी बोले- जैकी दादा…
माता-पिता ने टाइगर श्रॉफ को क्या दिया था नाम?
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ के बेटे हैं। उनका जन्म 2 मार्च, 1990 में हुआ था। टाइगर के माता-पिता ने उन्हें जय हेमंत श्रॉफ नाम दिया था। आइए जानते हैं कैसे जय हेमंत श्रॉफ बन गए बॉलीवुड के टाइगर?
टाइगर श्रॉफ को थी लोगों को काटने की आदत
2014 में हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में टाइगर श्रॉफ ने बताया था, “जब मैं बच्चा था तो लोगों को काटता था…मैं हर किसी को काटता था। मैंने एक बार अपने स्कूल टीचर को काट लिया था, उसके लिए मुझे सजा भी मिली थी।”
जय हेमंत श्रॉफ कैसे बने टाइगर श्रॉफ?
” वहीं, साल 2024 में एक इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि जब वो छोटे थे वो लोगों को काटते थे इसी वजह से उनका नाम टाइगर पड़ गया। इस दौरान टाइगर श्रॉफ ने अपने असली नाम की कहानी भी बताई थी। उन्होंने कहा था, “ये मेरा लोगों को प्यार दिखाने का तरीका था, सीधा काट लेता था। मेरा नाम जय हेमंत था। मेरे पिता का नाम जय किशन है, जो फिल्मों के लिए जैकी बन गया। वहीं, मेरे अंकल का नाम हेमंत था और इस तरह मेरा नाम जय हेमंत श्रॉफ पड़ा। बचपन से ही लोग मुझे टाइगर बुलाते थे और इस तरह मेरा नाम टाइगर बना। फिल्मों के लिए मैंने आधिकारिक तौर पर अपना नाम टाइगर कर लिया।”
इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ की फिल्मोग्राफी की बात करें तो साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हीरोपंती से उन्होंने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बागी, ए फ्लाइंग जेट, मुन्ना माइकल, बागी 2, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, वॉर, बागी 3, हीरोपंती 2 और बागी 4 जैसी फिल्मों में नजर आए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



