Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टाइगर श्रॉफ को सीने और बांह पर लगी है चोट, हमले के...

टाइगर श्रॉफ को सीने और बांह पर लगी है चोट, हमले के बाद एकनाथ शिंदे के साथ आईं तस्वीरें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/Tiger_Ek_1792369701645_LlLM_1792369709086_SnH8_75f0b0a1-36f8-4967-8b0f-80d200191c7b_eKaA.jpg

टाइगर श्रॉफ की हमले के बाद पहली साफ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि एक्टर को भी चोटें लगी हैं।

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर रविवार की शाम को हुए हमले के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे एक्टर से मिलने उनके घर पहुंचे थे। अब इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ को भी चोट आई है। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ अपने घर में एकनाथ शिंदे के साथ बैठे हुए हैं और बात कर रहे हैं। उनकी बांह पर बैंडेज लगी है और सीने पर बीच में भी पट्टी लगी हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी है और वह सुरक्षित हैं।

गनपाउडर और कांच से लगी चोट

समाचार एजेंसी एएनआई के द्वारा जारी की गई तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ के कंधे पर भी ड्रेसिंग देखी जा सकती है। टाइगर श्रॉफ से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि हमले में पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, लेकिन टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। टाइगर श्रॉफ को लगी चोटों का जिक्र करते हुए एक्टर ने कहा कि बारूद और कांच के टुकड़े लगने से टाइगर श्रॉफ के हाथ में चोट आई है, हालांकि उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मालूम हो कि टाइगर श्रॉफ पर यह हमला उस वक्त हुआ, जब वह फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे।

‘पांच राउंड गोलियां चलाई गईं..’

एकनाथ शिंदे ने अपने बयान में कहा, “यह बहुत बड़ी घटना है… पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, लेकिन किस्मत से वह सुरक्षित बच गए। उनके ड्राइवर को चोट आई है, यह घटना निंदनीय है। मैं एक्टर से मिला हूं, उनके बाएं हाथ पर गनपाउडर और कांच के टुकड़ों की वजह से चोट आई है। वह और उनकी मां इस घटना के बाद दहल चुके हैं। मैंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि पब्लिक फिगर्स को दी जा रही खुली धमकियों के बीच राज्य सरकार उनके साथ है। किसी भी सूरत में इस तरह की धमकियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।”

डरी हुई हैं टाइगर की मां आयशा

बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद उनकी मां आयशा श्रॉफ काफी डरी हुई हैं। एकनाथ शिंदे के साथ सामने आई तस्वीरों में टाइगर के साथ उनकी मां को भी वहां बैठे देखा जा सकता है। अटैक के कुछ ही वक्त बाद टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी घर पहुंच गई थीं और फिर दिशा पाटनी के पहुंचने की खबर आई। वायरल वीडियो और तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ को शर्टलेस, ब्लैक जींस में बैठे देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर एक्टर के चाहने वाले उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं और खैर मना रहे हैं कि टाइगर सुरक्षित हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN