Home rss business hindi टाटा की दिग्गज कंपनी पर होंडा ने जताया भरोसा, नई ऊंचाई पर...

टाटा की दिग्गज कंपनी पर होंडा ने जताया भरोसा, नई ऊंचाई पर पहुंचे शेयर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

होंडा मोटर कंपनी ने नए व्हीकल प्रोग्राम का डिवेलपमेंट टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को आउटसोर्स किया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह बताया है। ऑटोमोबाइल कंपनी पहली बार इंड-टू-इंड प्लेटफॉर्म बनाने का काम किसी भारतीय इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी को सौंप रही है। कंपनी की इस कवायद का मकसद लागत घटाना है। इस डिवेलपमेंट के बाद टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर गुरुवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 6% से अधिक की तेजी के साथ 802.40 रुपये पर बंद हुए।

कई कार मॉडल्स को सपोर्ट करेगा यह प्लेटफॉर्म
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि यह प्लेटफॉर्म कई कार मॉडल्स को सपोर्ट कर सकता है। लोगों ने बताया कि प्लेटफॉर्म को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यह कॉन्वेंशनल फॉसिल फ्यूल पावर्ड मॉडल्स के साथ-साथ हाइब्रिड्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन्स को भी एकोमडेट कर सके। हालांकि, उन्होंने उन मार्केट्स का जिक्र नहीं किया, जहां टाटा इंजीनियर्ड व्हीकल्स बेचे जा सकते हैं।

2% से कम रह गई है बाजार हिस्सेदारी
दुनिया के तीसरे बड़े कार मार्केट में होंडा का मार्केट शेयर (बाजार हिस्सेदारी) घटकर 2 पर्सेंट से कम रह गई है, जो कि एक दशक पहले 7 पर्सेंट से अधिक थी। होंडा ने अपने कुछ मॉडल्स के डिवेलपमेंट के लिए पिछले सालों में जनरल मोटर्स कंपनी जैसे पार्टनर कारमेकर कंपनी का सहारा लिया, इन मॉडल्स में हाल में डिसकंटीन्यू किए गए प्रोलॉग (Prologue) और एक्यूरा जेडीएस (Acura ZDX) शामिल हैं। हालांकि, यह पहला मौका है जब होंडा मोटर कंपनी ने अपने नए व्हीकल प्लेटफॉर्म के लिए किसी भारतीय इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी को आउटसोर्स किया है।

इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज उपलब्ध कराती है टाटा टेक्नोलॉजीज
टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस और इंडस्ट्रियल क्लाइंट्स को इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज उपलब्ध कराती है। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा मोटर ने कहा है कि वह साल 2028 की शुरुआत में भारत में नई कारें उतारेगी। साथ ही, भारत को अपना मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब बनाएगी, जो कि लैटिन अमेरिका और साउथईस्ट एशिया मार्केट्स की जरूरतों को पूरा करेंगे। पिछले 4 महीने में टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में अच्छी तेजी आई है। कंपनी के शेयर 4 महीने में 47 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। हालांकि, पिछले 2 साल में कंपनी के शेयरों में 19 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है।

(लाइव हिन्दुस्तान के इनपुट के साथ)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN