Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/07/1200x900/Pedd_RCo_1780796779194_1780796787038_cc962bdc-792b-494a-957b-5acce2de90ab.jpgPeddi Box Office Collection: राम चरण ने टिकट बुकिंग के मामले में अपनी ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है। इसने सबसे तेजी से 20 लाख टिकटें बेचने वाली और पीक आवर्स में सबसे ज्यादा तेजी से टिकटें बेचने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाई है।
साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ ने टिकट बिक्री के मामले में एक अनूठा रिकॉर्ड बना दिया है। इस फिल्म की महज 2.5 दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकटें बुक माय शो पर बिक गई हैं। इसी के साथ इस फिल्म ने राम चरण की ही फिल्म RRR की बराबरी कर ली है। सिर्फ 2 दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के करीब पहुंच गई थी। मालूम हो कि अभी तक बुक माय शो पर सबसे ज्यादा रफ्तार से टिकट बिक्री का रिकॉर्ड RRR के पास था और वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर थी, अब पेद्दी ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब सवाल यह उठता है कि फिर नंबर 3, 2 और 1 पर कौन सी फिल्में हैं?
बुक माय शो पर सबसे तेजी से 20 लाख टिकटों की बिक्री के रिकॉर्ड
नंबर वन: पुष्पा 2: द रूल – केवल प्री-रिलीज के जरिए
नंबर 2: कल्कि 2898 AD. – 1.5 दिन
नंबर 3: बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न – 2 दिन
नंबर 4: RRR और पेद्दी – 2.5 दिन
टिकट बिक्री की कैसी रही रफ्तार?
बता दें कि ‘पेद्दी’ अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई थी। हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला। जहां तक पब्लिक और क्रिटिक्स के रिव्यू की बात है तो कमाई बता रही हैं कि लोग फिल्म देखने जा रहे हैं, लेकिन क्रिटिक्स को यह मूवी खास पसंद नहीं आई। इस बीच बाहुबली-2 और RRR की टिकट बिक्री के मामले में ‘पेद्दी’ का रिकॉर्ड बनाना बता रहा है कि यह फिल्म जनता को रास आ रही है। बता दें कि फिल्म की शुरुआत धमाकेदार रही और प्री-सेल में 8,74,900 टिकट बिके थे। गुरुवार को ओपनिंग डे पर 6,51,040 टिकट बिके। शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और पेद्दी के 3,87,780 टिकट बिक गए।
पीक आवर्स में भी बनाया रिकॉर्ड
शनिवार की सुबह तक कुल बिक्री 19,13,720 तक पहुंच गई और देखते ही देखते यह आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच गया। बात सिर्फ 20 लाख टिकटों की बिक्री का आंकड़ा पार करने की नहीं है। बुकमाईशो पर पेद्दी के एक घंटे में 47,330 टिकट बिके हैं। इसी के साथ पीक आवर्स में सबसे ज्यादा टिकटों की बिक्री के मामले में भी इस फिल्म ने रुकॉर्ड बनाया है। इस मामले में पेद्दी ने देवरा और राम चरण की गेम चेंजर जैसी फिल्मों को टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर पछाड़ दिया है। बात टॉप 10 लिस्ट की करें तो यहां भी पुष्पा ही नंबर वन पर काबिज है।
टॉप 10 की लिस्ट में नंबर वन पर कौन?
1. पुष्पा 2 – 107.65K
2. कल्कि 2898 AD – 95.71K
3. सालार – 54.76K
4. पेड्डी – 47.33K
5. राजा साहब – 44.36K
6. देवरा – 38.02K
7. गेम चेंजर – 36.74K
8. एमएसजी – 31.6K
9. TheyCallHimOG – 28.81K
10. SKV – 28.02K
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







