Home rss sports hindi टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, IND vs NZ टेस्ट सीरीज...

टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, IND vs NZ टेस्ट सीरीज से पहले फिट हुए ऋषभ पंत

8
0

Source :- KHABAR INDIATV

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर आई है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फिटनेस की बाधा पार कर ली है और उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी CoE से खेलने की मंजूरी मिल गई है। अब पंत अगले 24 घंटे के भीतर न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। उनकी वापसी से शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टेस्ट टीम को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है। पंत को 12 नवंबर को फिटनेस क्लीयरेंस मिला। इससे पहले उन्होंने 10 और 11 नवंबर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस और सिमुलेशन टेस्ट दिए थे। इन दोनों परीक्षणों में सफल रहने के बाद उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज के लिए हरी झंडी मिल गई।

दरअसल, अक्टूबर की शुरुआत में ईरानी कप के दौरान पंत को साइड स्ट्रेन की समस्या हो गई थी। उस समय वह रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। चोट के बाद से ही वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे और अपनी फिटनेस हासिल करने में जुटे थे।

अनऑफिशियल टेस्ट मैचों में नहीं ले सके थे हिस्सा

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जब भारतीय टीम का ऐलान हुआ था, तब पंत को भी टीम में जगह दी गई थी। हालांकि, उनके नाम के साथ एक खास शर्त रखी गई थी। उनका टीम में शामिल होना फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर था। पंत न्यूजीलैंड दौरे से पहले इंडिया ए के लिए खेले गए तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैचों में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। इन मुकाबलों में भारतीय टेस्ट टीम के कई नियमित खिलाड़ियों ने रेड बॉल क्रिकेट की तैयारी की थी। हालांकि, पंत ने समय रहते अपनी फिटनेस हासिल कर ली है और अब वह टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।

19 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा। पंत की वापसी भारतीय टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है। न्यूजीलैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी मौजूदगी टीम के लिए अहम साबित होगी।

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा को मिलेगा नया ओपनिंग पार्टनर, बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

IND vs NZ: चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम का ऐलान, 31 साल के खिलाड़ी को पहली बार मौका

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV