Home rss sports hindi टेम्बा बावुमा ने बनाया नया रिकॉर्ड, पैट कमिंस के लिए बने काल,...

टेम्बा बावुमा ने बनाया नया रिकॉर्ड, पैट कमिंस के लिए बने काल, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

5
0

Source :- KHABAR INDIATV

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब पैट कमिंस को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार हराने वाले कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। सीरीज का पहला मैच 200 से अधिक रनों से हारने के बाद अफ्रीकी टीम ने सीरीज में शानदार वापसी की।

टेम्बा बावुमा ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

टेम्बा बावुमा अब टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के लिए काल बन गए हैं। वह पैट कमिंस को टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बार हराने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। रोहित की बात करें तो उन्होंने अपने छोटे से टेस्ट करियर में कप्तान के तौर पर पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2 मैचों में मात दी थी। लेकिन अब अफ्रीकी कप्तान बावुमा ने 3 बार यह कारनामा कर दिखाया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने भी ये कारनामा दो बार किया है।

WTC 2025 के फाइनल में भी साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात

ऑस्ट्रेलिया को इस टेस्ट सीरीज में दो बार हराने से पहले टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने पैट कमिंस की टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 के फाइनल में भी हराया था। इस शानदार जीत के साथ साउथ अफ्रीका का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का लंबा सूखा भी खत्म हो गया था। अब तक WTC के तीन फाइनल खेले जा चुके हैं जिसमें न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किया है। 2027 में WTC का चौथा फाइनल खेला जाएगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी दो टीमें फाइनल में पहुंचती हैं और चैंपियन बनती हैं। आपको बता दें कि आज तक किसी भी टीम ने दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी नहीं जीती है।

टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंची साउथ अफ्रीका

तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी मेंस टेस्ट टीम रैंकिंग में नंबर-1 पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस जीत के साथ ही मौजूदा WTC चैंपियन साउथ अफ्रीका अब टेस्ट रैंकिंग में भी दुनिया की नंबर-1 टीम बन गई है। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर खिसक गया है, जबकि न्यूजीलैंड 106 रेटिंग के साथ तीसरे, भारत 105 रेटिंग के साथ चौथे और इंग्लैंड 102 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर है।

इस हार से ऑस्ट्रेलिया को WTC पॉइंट्स टेबल में भी काफी नुकसान हुआ है। तीसरे टेस्ट में हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम WTC टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल पहले पायदान पर मौजूद है। साउथ अफ्रीका इस सीरीज को जीतने के बाद भी दूसरे नंबर पर है। WTC रैंकिंग में भारत चौथे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें

टेस्ट सीरीज हारने के बाद कप्तान पैट कमिंस का बड़ा बयान, भारत दौरे से पहले दिए बदलाव के संकेत

ध्रुव जुरेल ने इंडिया ए के लिए खेली कप्तानी पारी, 105 रन बनाकर हुए आउट, आकाशदीप ने भी लगाई फिफ्टी

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV