Home rss business hindi डबल मुनाफे के बाद टाइटन शेयर ने पकड़ी रफ्तार, ₹6150 तक जा...

डबल मुनाफे के बाद टाइटन शेयर ने पकड़ी रफ्तार, ₹6150 तक जा सकता है भाव

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • चालू वित्त वर्ष की जुलाई- सितंबर तिमाही में टाइटन कंपनी लिमिटेड का मुनाफा दोगुने से अधिक होकर 2,393 करोड़ रुपये हो गया
  • इसके बाद कंपनी के शेयर में तगड़ा उछाल आया है

Titan share price: शानदार तिमाही नतीजे के बाद टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड के शेयर में जबरदस्त उछाल आया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को टाइटन कंपनी लिमिटेड के शेयर 4,831.55 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 4 पर्सेंट उछलकर 5,000 रुपये के स्तर के पार कर गया। इसी के साथ शेयर अपने 52 हफ्ते हाई के करीब आ गया है। बता दें कि शेयर के 52 हफ्ते का हाई 5,187.45 रुपये है। शेयर का यह भाव अगस्त 2026 में था। शेयर के फ्यूचर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश भी हैं। आइए शेयर के टारगेट प्राइस और तिमाही नतीजे के बारे में जान लेते हैं।

किस ब्रोकरेज ने क्या कहा?

ब्रोकरेज नोमुरा ने टाइटन के शेयर पर अपनी “खरीदें” (buy) रेटिंग को बरकरार रखा है और इसका टारगेट प्राइस ₹5425 प्रति शेयर से बढ़ाकर ₹6150 प्रति शेयर कर दिया है। यह इस शेयर के लिए अब तक का सबसे ऊंचा टारगेट प्राइस है। इसके अलावा, जेफरीज ने टाइटन के शेयर पर अपनी रेटिंग को अपग्रेड करके “बाय” की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹6,000 कर दिया है। वहीं, UBS और सिटी ने भी अपनी “बाय” रेटिंग बरकरार रखी है। जेपी मॉर्गन की रेटिंग “न्यूट्रल” है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

चालू वित्त वर्ष की जुलाई- सितंबर तिमाही में टाइटन कंपनी लिमिटेड का मुनाफा दोगुने से अधिक होकर 2,393 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,120 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। टाइटन ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में परिचालन से कंपनी का राजस्व 23.54 प्रतिशत बढ़कर 20,337 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 16,461 करोड़ रुपये था।

हालांकि, कंपनी की राजस्व वृद्धि की रफ्तार पिछली तिमाहियों के मुकाबले धीमी रही है। इससे पहले टाइटन ने लगातार तीन तिमाहियों में 40 प्रतिशत से अधिक की राजस्व वृद्धि दर्ज की थी। कंपनी के कुल कारोबार में करीब 90 प्रतिशत योगदान देने वाले आभूषण कारोबार का राजस्व 7.25 प्रतिशत बढ़कर 17,721 करोड़ रुपये हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,522 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 13.76 प्रतिशत बढ़कर 18,429 करोड़ रुपये हो गया।

इसके अलावा, कंपनी के निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर 2,500 करोड़ रुपये तक के रेटिंग प्राप्त, सूचीबद्ध, भुनाए जा सकने वाले और बिना गारंटी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN