Source :- LIVE HINDUSTAN
फ्रांसीसी प्रधानमंत्री के कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि डबलिन से रोम जा रही एक एयरबस A320 फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद फ्रांस के एव्रेक्स एयरबेस की ओर मोड़ दिया गया है।
आयरलैंड की राजधानी डबलिन से इटली की राजधानी रोम जा रही एक अंतरराष्ट्रीय विमान में धमकी की खबर से अफरातफरी मच गई है। इस धमकी के बाद फ्लाइट संख्या A320 को फ्रांस की की ओर मोड़ दिया गया है। फ्रांसीसी प्रधानमंत्री के कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि डबलिन से रोम जा रही एक एयरबस A320 फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद उत्तरी फ्रांस के सैन्य बेस वाले एव्रेक्स एयरबेस की ओर मोड़ दिया गया है। PM कार्यालय ने आगे कहा कि इस स्थिति पर नजर रखे हुए है।
फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24’ के अनुसार, ‘एयर लिंगस’ (Aer Lingus) का एक विमान पेरिस के पास मुड़ गया और ‘इन-फ्लाइट इमरजेंसी’ (उड़ान के दौरान आपात स्थिति) घोषित करने के बाद एव्रेक्स इलाके के ऊपर चक्कर लगाने लगा।
बता दें कि यूरोप में उड़ानों को निशाना बनाकर दी जा रही धमकियों के सिलसिले में यह ताजा मामला है। मंगलवार को यूरोप में कम से कम सात उड़ानों और एक क्रूज जहाज को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं थीं, जिससे हवाई अड्डों पर कामकाज बाधित हुआ, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
इस हफ्ते कमर्शियल उड़ानों को लेकर ऐसी ही लगभग एक दर्जन धमकियां मिलीं, जो सभी झूठी निकलीं। उड़ान के दौरान, पायलटों ने आपातकालीन कोड ‘7700’ जारी किया, जिसके बाद विमान को फ्रांस की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को विमान से उतार दिया गया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



